विवादों में घिरी अक्षय की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का बदला गया नाम, फिल्म निर्माताओं ने लिया फैसला

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मीबॉम्ब के नाम को लेकर चल रहे जबरदस्त विवाद के बाद फिल्म के मेकर्स ने आखिरकार इस फिल्म का टाइटल बदल दिया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगले महीने रिलीज होने जा रही इस फिल्म का नाम अब लक्ष्मी रखा गया है. अक्षय की इस फिल्म को पिछले कुछ समय में कई विवाद झेलने पड़े हैं।

इस फिल्म को पहले अपने टाइटल लक्ष्मीबॉम्ब के लिए ट्रोल किया गया था फिर इस फिल्म पर लव जिहाद को प्रमोट करने का आरोप लगा। इसके बाद फिल्म के मेकर्स को श्रीराजपूत कर्णी सेना द्वारा एक लीगल नोटिस भेजा गया था। इस नोटिस में डिमांड की गई है कि इस फिल्म के टाइटल को बदला जाए।

इस लीगल नोटिस के मुताबिक, फिल्म का टाइटल ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ मां लक्ष्मी को लेकर काफी अपमानजनक है। इस नोटिस में कहा गया है कि लक्ष्मी का नाम बॉम्ब के साथ जोड़ने से हिंदू धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं। वही वरिष्ठ एक्टर मुकेश खन्ना ने भी इस फिल्म की आलोचना करते हुए कहा था कि क्या अल्लाह या जीसस के नाम को किसी फिल्म के टाइटल के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है?

बता दें कि ये फिल्म साल 2011 में आई तमिल फिल्म कंचना का रीमेक है. इस फिल्म का टाइटल क्यों बदला गया इस पर बात करते हुए डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने कहा था कि- तमिल फिल्म का टाइटल फिल्म के लीड कैरेक्टर कंचना पर रखा गया था। कंचना का मतलब सोना होता है जिसका सीधा कनेक्शन मां लक्ष्मी से रहा है।

अक्षय निभा रहे हैं इस फिल्म में किन्नर का रोल

उन्होंने आगे कहा कि हम पहले उसी नाम के साथ जाना चाहते थे फिर हमें लगा कि कुछ ऐसा नाम होना चाहिए जिससे हिंदी पट्टी के दर्शक खुद को कनेक्ट कर सके. इसके आगे बॉम्ब इस लिए लगाया गया क्योंकि ये शब्द फिल्म के पावरफुल ट्रांसजेंडर कैरेक्टर से मेल खाता है। गौरतलब है कि इस फिल्म में अक्षय ने पहली बार एक किन्नर का रोल निभाया है और इससे पहले भी हॉरर जॉनर फिल्म भूलभुलैया में काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू , सरयू नदी के 28 घाटों पर जलेंगे 6 लाख दीप

शेयर करेअवध यूनिवर्सिटी को साढ़े पांच लाख दीप जलाने की जिम्मेदारी सरयू तट के कुल 24 बड़े घाटों और 4 छोटे घाटों को दीपोत्सव के लिए चयन किया गया इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 29 अक्टूबर 2020। राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। अवध यूनिवर्सिटी को […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां