ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराए दो भारी वाहन

Indiareporter Live
शेयर करे

 चार घंटे तक लगा जाम; चालक घायल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 कोरबा, 21 सितंबर 2026। कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क पर ब्रेकडाउन खड़े सरिया लोड ट्रेलर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के कुछ देर बाद एक तीसरा वाहन भी दोनों वाहनों से जा टकराया। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

बताया जा रहा है कि सरिया लोड ट्रेलर सड़क किनारे ब्रेकडाउन होने के कारण खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। कुछ देर बाद पीछे से आया एक और वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में जा घुसा। हादसे में एक ट्रेलर चालक को चोट आई है, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब चार घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान चार पहिया वाहन, भारी वाहन और यात्री बसें फंसी रहीं। कई बसों में सवार यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

सूचना मिलते ही जटगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। सुबह करीब 7 बजे से बनी जाम की स्थिति के कारण देर तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे की देखरेख करने वाली एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर ब्रेकडाउन वाहनों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसे वाहनों के आसपास साइन बोर्ड और इंडिकेटर लगाने के साथ नियमित पेट्रोलिंग की भी जरूरत है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण पहले भी ऐसे हादसे होते रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया है। हादसे के बाद एक बार फिर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सुकमा की 10 साल की बच्ची के जन्मजात मोतियाबिंद का चिरायु के तहत सफल ऑपरेशन

शेयर करेस्कूल में स्वास्थ्य जांच के दौरान जन्मजात मोतियाबिंद की पहचान, जगदलपुर में सफल ऑपरेशन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 21 सितंबर 2026। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता अब दूरस्थ अंचलों के बच्चों के जीवन में भी बदलाव ला रही है। सेवा संकल्प अभियान […]

You May Like

ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडे और एके-47 बरामद....|....डल झील की खूबसूरती पर फिदा हुए विदेशी पर्यटक....|....आंगनवाड़ी सहायिका के बेटे ने पीएससी में गाड़ा झंडा....|....शादी के 20 घंटे बाद दूल्हा और दुल्हन की मिलीं लाश....|....दुर्गा पूजा 2026: मिनी बंगाल बनेगी काशी....|....उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान....|....मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया....|....कामकाजी दुनिया में महिलाओं की धमक....|....डिजिटल मार्केटिंग से शेयर बाजार तक, लिक्विड डिजिटल की बड़ी छलांग....|....भाजपा सरकार ‘एग्री स्टेक’ नहीं, किसानों के रास्ते में ‘डिजिटल स्पीड ब्रेकर’ लगा रही है ताकि धान कम खरीदना पड़े - कांग्रेस