राष्ट्रपति बनते ही बाइडेन के बड़े फैसले, मैक्सिको सीमा पर दीवार का काम रुका, मुस्लिम देशों से ट्रैवल बैन भी खत्म

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 21 जनवरी 2021। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शपथ लेते ही सीधे कार्यालय पहुंचे और एक्शन में दिखे. ऑफिस पहुंचते हीं उन्होंने एक के बाद एक ट्रंप के कई फैसलों को पलटने के साथ ही कुल 17 फैसले लिए. बाइडेन ने राष्ट्रपति के रूप में कई ऐसे फैसलों पर भी साइन किया जिसका वादा उन्होंने चुनावी अभियान के दौरान किया था. उन्होंने कई ऐसे फैसले भी लिए जिसकी मांग अमेरिका में काफी दिनों से चल रही थी. कोरोना महामारी को कंट्रोल करने और आम लोगों को बड़े स्तर पर आर्थिक मदद भी देने का ऐलान किया है.

बाइडेन ने कोरोना को कंट्रोल करने के लिए अपने फैसले में कहा कि 100 दिन तक मास्क लगाएं. इसके अलावा बाइडन ने दोबारा WHO में शामिल होने का फैसला किया. सत्ता संभालते ही बाइडेन पेरिस जलवायु समझौते में भी शामिल हो गए हैं.

राष्ट्रपति बनते ही जो बाइडेन के ये बड़े फैसले –

1. जो बाइडेन व्हाइट हाउस में जाते ही अपना पहला आदेश कोरोना वायरस से संबंधित दिया. अपने फैसले में उन्होंने कहा कि 100 दिनों तक मास्क जरूर लगाएं।

2. क्लाइमेट चेंज को लेकर भी अमेरिका ने वापसी की है। राष्ट्रपति बाइडेन ने फैसला किया है कि अमेरिका एक बार फिर से पेरिस जलवायु समझौते में शामिल होंगे। पिछले साल अमेरिका इस समझौते से बाहर हो गया था।

3. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दोबारा WHO में शामिल होने का फैसला किया है। कोरोना संकट के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप ने WHO से हटने का फैसल लिया था।

4. बाइडेन ने मेक्सिको से लगी सीमा पर आपातकाल की घोषणा को वापस ले लिया है इसके अलावा सीमा पर दीवार बनाने के फैसले और फंडिंग को भी रोका दिया है।

5. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप के जिन फैसलों को बदला है उसमें मुस्लिम देशों पर लगाए गए आव्रजन के बैन को हटाना भी शामिल है। बाइडेन ने पद संभालते ही विदेश मंत्रालय को ट्रंप की नीतियों से प्रभावित हुए देशों के लिए दोबारा वीजा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

6. बाइडेन ने पहले ही दिन अमेरिकी लोगों को कोरोना वायरस महामारी से जुड़ा राहत पैकेज भी दिया। इसके तहत छात्रों के लोन पेमेंट को स्थगित रखने का फैसला लिया गया है।

7. अमेरिकी सीनेट ने खुफिया एजेंसी सीआईए की रिटायर्ड अधिकारी एवरिल हेन्स को नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। इसी के साथ एवरिल बाइडेन कैबिनेट में मंजूरी पाने वाली पहली मंत्री हैं।

8. रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड के लिए सभी देशों के लिए तय सीम को खत्म कर दिया है। बाइडेन के इस कदम से अमेरिका में हजारों भारतीय आईटी पेशेवरों को लाभ होगा।

9. वाइडेन नया इमिग्रेशन प्लान पेश करेंगे. इस योजना के तहत लाखों ऐसे प्रवासियों को अमेरिकी नागरिकता दिए जाने का रास्ता साफ हो जाएगा जो बिना कागजात के अमेरिका में रह रहे हैं।

10. बाइडेन ने कीस्टोन एक्सएल पाइपलाइन के विस्तार पर भी रोक लगाने के आदेश पर दस्तखत कर दिए हैं। कीस्टोन एक तेल पाइपलाइन है, जो कच्चे तेल को अल्बर्टा के कनाडाई प्रांत से अमेरिकी राज्यों इलिनोइस, ओक्लाहोमा और टेक्सास तक ले जाती है.

11. जो बाइडन ने अमेरिकी कांग्रेस से अनुरोध किया है कि वह 1.1 करोड़ अवैध प्रवासियों को स्‍थायी दर्जा और उन्‍हें नागरिकता का रास्‍ता तय करने के लिए कानून बनाए।

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंपने कोरोना संकट के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अपना नाता तोड़ लिया था। ट्रंप के इस फैसले पर दुनिया भर में किरकिरी हुई थी. वहीं बाइडेन ने चुनावी अभियान के दौरान वादा किया था कि वो शुरुआती फैसला WHO में वापस आने का ही करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं कृति सेनॉन, पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मैं ऐसे ही तुम्हें याद रखूंगी।

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दिवंगत फिल्म ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अगर जिंदा होते तो वो आज अपना 35वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे होते। भले ही अब सुशांत आज हमारे बीच में नहीं हैं, मगर उनकी यादें आज भी उनके फैन्स के दिलों में जिंदा है। सुशांत […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग