सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सुकमा, 04 अगस्त 2026। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से माओवादियों के नेटवर्क को झटका लग रहा है। भेज्जी थाना क्षेत्र के बोदराजपदर जंगल में चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन ने जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए हथियार और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ डीआईजी राजेश पांडेय और 50वीं बटालियन के कमांडेंट प्रेमजीत सिंह के मार्गदर्शन में जवानों की टीम इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को संदिग्ध स्थान पर जमीन के नीचे छिपाया गया हथियार और 47 जिंदा कारतूस मिले, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर जब्त कर लिया गया।

प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि माओवादी इन हथियारों और कारतूसों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों पर हमले या अन्य नक्सली गतिविधियों के लिए करने की तैयारी में थे। समय रहते इनकी बरामदगी से सुरक्षा बलों ने माओवादियों की संभावित साजिश को नाकाम कर दिया। बरामद हथियार और कारतूस को नियमानुसार जब्त कर आगे की जांच की जा रही है। वहीं, पूरे इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है, ताकि नक्सलियों के अन्य ठिकानों और छिपाए गए हथियारों का भी पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा

शेयर करेडिप्टी रेंजर सहित पांच आरोपी हुए गिरफ्तार इंडिया रिपोर्टर लाइव कांकेर, 04 अगस्त 2026। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीडोंगरी में पुलिस ने बीती रात जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक डिप्टी रेंजर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार […]

You May Like

21 सितंबर से छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल....|....नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश....|....बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट....|....सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप....|....सालभर में ही धंस गया रेलवे अंडरब्रिज....|....मुखिया के घर मिला अवैध हथियारों का जखीरा, दो पिस्टल समेत चार हथियार बरामद; दो गिरफ्तार....|....मोती नगर में सिलिंडर धमाके से मकान में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत....|....उरई-बारा हाईवे 2,440 करोड़ में होगा छह लेन, 4 नवंबर को खुलेंगे टेंडर....|....किसानों को मिलेगी मुफ्त बीज मिनी किट....|....लखनऊ के ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर नहीं पहुंच रहे आवेदक