स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रेडमैन की बराबरी की, रोहित शर्मा को भी चुनौती दी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पर्थ 01 दिसंबर 2022। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ही स्टीव स्मिथ ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दिग्गज डॉन ब्रेडमैन की बराबरी कर चुके हैं। स्मिथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में अपने टेस्ट करियर का 29वां शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने ब्रेडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अंतरराष्ट्र्रीय क्रिकेट में यह स्मिथ का 41वां शतक था और अब उन्होंने इस मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है।  रोहित भारत के लिए अब तक 41 शतक लगा चुके हैं। वहीं, स्मिथ ने उनकी बराबरी कर ली है और पूरी संभावना है कि वह इसी सीरीज में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्मिथ रोहित के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। इस मामले में भारत के विराट कोहली 71 शतक के साथ पहले, जो रूट और डेविड वॉर्नर 44 शतक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे और रोहित-स्मिथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। 

टेस्ट में स्मिथ से ज्यादा शतक केवल तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने लगाए हैं। इसमें रिकी पोंटिंग 41 शतक के साथ पहले, स्टीव वॉ 32 शतक के साथ दूसरे और मैथ्यू हेडन 30 शतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। स्मिथ ने अपने 29वें टेस्ट शतक के लिए 180 गेंदों का सामना किया। इस मैच में उन्होंने मार्नस लाबुशेन के साथ 251 रन की बेहतरीन साझेदारी की। वह सबसे कम पारियों में 29 टेस्ट शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर है। उनसे पहले भारत के सचिन तेंदुलकर का नाम है, जिन्होंने 148 पारियों में 29वां टेस्ट शतक लगाया था। वहीं, डॉन ब्रेडमैन इस मामले में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 29 शतक के लिए सिर्फ 79 पारियां ली थीं।

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के मैच में दूसरे दिन के दो सत्र का खेल हो चुका है। कंगारू टीम खबर लिखे जाने तक तीन विकेट पर 568 रन बनाकर खेल रही है।

Leave a Reply

Next Post

पोलैंड के खिलाफ मैच में मेसी ने बनाया खास रिकॉर्ड, दिग्गज माराडोना को पीछे छोड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दोहा 01 नवंबर 2022। फीफा विश्व कप 2022 में पोलैंड के खिलाफ मैदान में उतरते ही मेसी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अर्जेंटीना के लिए फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान