मिर्जापुर में भीषण हादसा: दंपती की मौत, चार घायल, काशी से दर्शन कर लौट रहे थे एमपी; खड़े ट्रक से टकराई थी कार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मिर्जापुर 28 जून 2026। मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के एक दंपती की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु वाराणसी में दर्शन-पूजन कर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार, मध्यप्रदेश के कटनी जिले के रहने वाले लोग कार से वाराणसी दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद देर रात वापस लौटते समय ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव के पास नेशनल हाईवे पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में विकास (35) और उनकी पत्नी सोनम (31) निवासी बरही थाना, जिला कटनी (मध्यप्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कार चालक हीरालाल (23) निवासी छिबिया, कटनी, हिमांशु (27) निवासी उचेहरा, जिला सतना, सक्षम (17) निवासी नागौद तथा राधा (40) पत्नी प्रह्लाद निवासी नागौद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार राधा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की सबसे मार्मिक बात यह रही कि मृतक दंपती के दोनों मासूम बेटे चार वर्षीय शिवांश और डेढ़ वर्षीय रुद्र इस भीषण दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। माता-पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से साया उठ जाने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

ड्रमंडगंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराना हादसे का कारण माना जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मध्यप्रदेश से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Next Post

22 राज्यों तक पहुंचा मानसून: चार दिनों में कुछ और राज्यों में देगा दस्तक, कई जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जून 2026। मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। देश के कुछ हिस्सों में जहां बारिश तबाही मचा रही है वहीं कुछ राज्यों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। अरुणाचल में बादल फटने के बाद अब भी बाढ़ दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल