मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- विपक्ष देश को गुमराह कर रहा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 27 सितंबर 2026। एसआईआर और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर देश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। विपक्ष भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त को घरने में लगा है। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर हमला बोला है।  

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘विपक्ष देश में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है जिसका कोई आधार नहीं है, जिसके पीछे लक्ष्य केवल जनता को गुमराह करना है और ऐसी परिस्थितियां पैदा करना है ताकि लोगों का ध्यान विकास कार्यों से हटकर, विपक्ष की नाकामियों से हटकर उनके द्वारा खड़ी की गई परिस्थितियों पर चला जाए। वो मुख्य चुनाव आयुक्त पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं…चुनाव आयोग के काम पर प्रश्न चिह्न लगाते हैं। चुनाव आयोग में सर्वसम्मति से सभी निर्णयों को लिया जा रहा है।’

सीएम योगी ने भी विपक्ष पर साधा निशाना
राजधानी लखनऊ में रविवार को प्रेस वार्ता में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को निशाने पर लिया। एसआईआर को लेकर कांग्रेस, सपा और आरजेडी की बयानबाजी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल अपने राजनीतिक हितों के लिए भारत की संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाली हर साज़िश का हिस्सा बनते रहे हैं।

सीएम ने कहा कि विपक्ष का रवैया हमेशा से ऐसा रहा है। इससे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को नुकसान पहुंच सकता है। यह हैरानी की बात है कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी और यूपीए गठबंधन से जुड़े अन्य दलों के मौजूदा काम और बयान बेहद गैर-जिम्मेदाराना हैं। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने वाले हैं।  

Leave a Reply

Next Post

गोमुख ट्रैक पर पैर फिसलने से खाई में गिरे महाराष्ट्र के यात्री

शेयर करेबर्फबारी के कारण रेस्क्यू में बाधा इंडिया रिपोर्टर लाइव उत्तरकाशी, 27 सितंबर 2026। गंगोत्री गोमुख ट्रैक पर चीड़बासा से करीब दो किमी आगे कच्चीढांग के समीप हादसा हो गया। महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग यात्री का पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह वन […]

You May Like

बांग्लादेश को चीनी लड़ाकू विमान खरीदने की जरूरत है?....|....पेशाब में दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं किडनी खराब होने के संकेत, न करें नजरअंदाज....|....17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार....|....माओवाद मुक्त बीजापुर में विकास की नई शुरुआत....|....पुरानी रंजिश में युवक ने ग्रामीण को घर बुलाकर पेट में घोंपा चाकू....|.... हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीबीआई का मोहित सोमानी के आवास पर छापा....|....आठ साल बाद नंबर-1 का ताज छिनने पर इंदौर में सियासत तेज....|....पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम यादव....|....गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी