रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 22 अक्टूबर 2026। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म ने भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 7.10 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। कई शहरों में लगभग 3,707 शो के लिए कुल 1.26 लाख टिकट बिके हैं।

कौन सा शहर है सबसे आगे?
सैल्कनिक के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर शहरों की बुकिंग में सबसे आगे रहा। यहां 1.78 करोड़ रुपये की कमाई हुई। यहां 768 शो हुए, जिनमें 15% सीटें भरी थीं। इसके बाद मुंबई का नंबर रहा, जहां 613 शो में 1.33 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

हैदराबाद में कितनी हुई कमाई?
हैदराबाद में 61 प्रतिशत सीटों की ऑक्यूपेंसी के साथ 38.46 लाख रुपये की कमाई हुई। पुणे में फिल्म ने 37.96 लाख रुपये की कमाई की है। इसी तरह से अहमदाबाद में 33.13 लाख रुपये की कमाई हुई है। इसके बाद बंगलूरू और कोलकाता का नंबर आता है।

कौन सा राज्य सबसे आगे?
अगर राज्यों की बात करें तो एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे आगे महाराष्ट्र है। यहां फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 1.93 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है। दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जिसने 1.78 करोड़ रुपये कमाए हैं। तीसरे नंबर पर गुजरात है। इसकी कमाई 49.67 लाख रुपये हुई है। 

‘जेलर 2’ एडवांस बुकिंग
‘रामायण’ की मौजूदा एडवांस सेल, ‘जेलर 2’ और ‘धुरंधर 2’ की ओपनिंग-डे की फाइनल सेल के आंकड़ों से कम है। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की ओपनिंग-डे की एडवांस बुकिंग 41.48 करोड़ रुपये (ग्रॉस) पर बंद हुई थी। ब्लॉक की गई सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 37.60 करोड़ रुपये रहा। वहीं ‘जेलर 2’ के ओपनिंग डे पर 17,615 शोज में 19.60 लाख टिकट बिके। इसकी तुलना में, ‘रामायण’ के लिए अभी उपलब्ध डेटा के अनुसार, 3,707 शोज में 1.26 लाख टिकट बिके हैं।

‘धुरंधर 2’ की कितनी हुई थी एडवांस बुकिंग?
‘धुरंधर 2’ की ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग 62.43 करोड़ रुपये रही (जिसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं), जबकि ‘टॉक्सिक’ ने 73.43 करोड़ रुपये की कमाई की। ब्लॉक की गई सीटों को हटाने के बाद, ये आंकड़ा 58.27 करोड़ रुपये रहे।

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिकाओं में हैं। दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का पहला भाग गुरुवार, 5 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

कब शुरू हुई एडवांस बुकिंग?

  • फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
  • इससे दो हफ्ते से अधिक समय पहले, मंगलवार को एडवांस बुकिंग शुरू हो गई।
  • खबरों के अनुसार, धर्मा प्रोडक्शंस और प्रदर्शकों के बीच वितरण हिस्सेदारी को लेकर विवाद की वजह से शुरुआत में बुकिंग धीमी रही, मगर बाद में निर्माताओं ने देश भर में बुकिंग शुरू होने की घोषणा कर दी।
  • ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट साल 2017 में दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक

शेयर करे अब टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं, 90 की रफ्तार से गुजरेंगी गाड़ियां इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2026। देश के बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक व्यापक योजना बनाई है। इसके तहत […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक