मणिपुर के ज्यादातर इलाकों में हालात अब सामान्य, कर्फ्यू में दी गई ढील; कई जगह सरेंडर किए गए हथियार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मणिपुर 02 जून 2023। मणिपुर के ज्यादातर इलाकों में हालात अब सामान्य हो रहे हैं। इसे देखते हुए कर्फ्यू में भी ढील दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर में कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी जाएगी। यहां सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। 

इसके अलावा जिरिबाम में आठ घंटे (सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच), थौबल और काकिंग में सात घंटे (सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच), चुराचांदपुर और चंदेल में 10 घंटे (सुबह 5 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच), टेंग्नौपाल में आठ घंटे (सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक), कांगपोकपी में 11 घंटे (सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक) और फेरजोल में 12 घंटे (सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक) कर्फ्यू में ढील रहेगी। तामेंगलोंग, नोनी, सेनापति, उखरुल और कामजोंग में कर्फ्यू नहीं है। इस बीच मणिपुर पुलिस ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद मणिपुर में अलग-अलग जगहों पर 140 हथियार सौंपे गए हैं। इनमें एसएलआर 29, कार्बाइन, एके, इंसास राइफल, इंसास एलएमजी, .303 राइफल, 9 एमएम पिस्टल, .32 पिस्टल, एम16 राइफल, स्मोक गन और आंसू गैस, स्थानीय निर्मित पिस्तौल, स्टन गन, संशोधित राइफल, जेवीपी और ग्रेनेड लांचर शामिल हैं।

मणिपुर पुलिस के मुताबिक, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से किए गए प्रयास के बाद अब राज्य में हालात सामान्य हो रहे हैं। अब उपद्रवियों द्वारा खाली घरों में फायरिंग या आग लगाने की छिटपुट घटनाएं भी सामने नहीं आ रही हैं। कुल 37,450 लोग 272 राहत शिविरों में हैं, जिनमें स्थानीय, गांव और सामुदायिक हॉल शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा ट्रेन हादसा में अब तक 288 लोगों की मौत, 18 ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले गए, एनडीआरएफ-ओडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 03 जून 2023। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। एक्सीडेंट में 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए। रेलवे के मुताबिक 650 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। हादसा बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं