सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एलान, संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन को देंगे पांच-पांच लाख रुपये

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 30 नवंबर 2024। यूपी के संभल में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन समाजवादी पार्टी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद करेगी। सांसद रुचि वीरा ने बताया कि मृतकों के परिजन के साथ पार्टी की संवेदनाएं हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने परिजन की मदद करने की घोषणा की है। सहायता राशि परिजन को जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। यही नहीं समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार मृतकों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करे। आपको बताते चलें कि बीती 24 नवंबर को मस्जिद सर्वे के दौरान संभल में बवाल हो गया था। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हुए थे। यहां तक कि डिप्टी एसपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। इसके बाद से वहीं पर स्थिति तवनाव पूर्ण है। दूसरी तरफ मामले में राजनीति भी खूब हो रही है।  

सपा नेताओं के घर पुलिस का पहरा

बताते चलें कि शनिवार की सुबह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के घर के बाहर पुलिस लगा दी गई। साथ ही विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के डालीबाग स्थित आवास के बाहर भी पुलिस तैनात कर दी गई। दरअसल सपा के डेलिगेशन को संभल जाना था। इससे पहले ही नेताओं के घरों के बाहर पुलिस बन तैनात कर दिया गया है।

संभल जाना था 15 सदस्यीय डेलिगेशन

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का 15 सदस्यीय डेलिगेशन संभल जाने वाला था। सपा नेता संभल में पीड़ितों से मिलकर जानकारी जुटाने की बात कह रहे थे। इसके बाद इसकी जानकारी सपा मुखिया के साथ साझा करना था। उनके निकलने से पहले ही पुलिस उनके घरों के बाहर तैनात मिली।   

Leave a Reply

Next Post

 मुजफ्फरपुर को मिली बड़ी सौगात; यहां बनेगा हाईलेवल पुल, 16 स्कूली बच्चों की मौत के बाद आई तेजी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुजफ्फरपुर 30 नवंबर 2024। तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के तीन प्रमुख घाटों पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुलों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। खासतौर पर गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी घाट पर बागमती नदी पर बनने वाला […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं