गौ माता पर सोशल मीडिया कमेंट को लेकर बवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 23 अगस्त 2026। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में युवा कांग्रेस और गौ सेवा रक्षक टीम के सदस्य आमने-सामने आ गए। सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर किए गए कमेंट के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर किसी पोस्ट पर कमेंट किया गया था, जिसको लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और गौ सेवा रक्षक टीम के सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गहरा गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट होने की बात सामने आई है।

थाने में तनाव का माहौल बना
मारपीट की घटना के बाद दोनों ही पक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए उरगा थाने पहुंचे। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस घटना के बाद कड़ी कार्रवाई और आरोपियों पर धाराएं बढ़ाने की मांग को लेकर थाना परिसर के सामने ही धरने पर बैठ गए। युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक दोनों पक्ष थाने में ही डटे रहे, जिससे थाने में तनाव का माहौल बन गया। विवाद बढ़ता देख उरगा थाना पुलिस ने मामला शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और माहौल को नियंत्रित किया।

दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई
इस पूरे मामले में उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट की भी जांच की जा रही है। वहीं, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के सामने प्रदर्शन कर न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

रेल सुविधाओं के विस्तार पर व्यापारी लामबंद

शेयर करेट्रेनों के रोजाना संचालन की मांग, DRM को मांगपत्र सौंपा इंडिया रिपोर्टर लाइव मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 23 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के MCB जिला पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने चेंबर के प्रमुख नेता संजीव ताम्रकार के नेतृत्व में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी भाजपा की राष्ट्रीय 'सेवा संकल्प अभियान समिति' में शामिल....|....छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल....|....महाकाल मंदिर की तर्ज पर खजराना गणेश में भी लागू होगा ड्रेस कोड....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि पर भोपाल में आंदोलन....|....कुबेरेश्वरधाम: दो हजार सेवादार संभालेंगे भोजन की कमान....|....रेल सुविधाओं के विस्तार पर व्यापारी लामबंद....|....गौ माता पर सोशल मीडिया कमेंट को लेकर बवाल....|....रसोइयों को सीएम योगी का तोहफा: बोले- 2027 में बबुआ का सूपड़ा साफ....|....बिहान से जुड़कर शुरू किया कुम्हारी का कारोबार....|....राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार