मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अगस्त को वरिष्ठ पत्रकार ई. वी. मुरली को वसुंधरा सम्मान से करेंगे सम्मानित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 13 अगस्त 2020। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे अपने रायपुर स्थित निवास में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी दैनिक ‘हितवाद’ के सम्पादक ई. वी. मुरली को 20 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे। स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित यह सम्मान विगत 20 वर्षों से  लोकजागरण के लिए दिया जा रहा है। वसुंधरा सम्मान का आयोजन स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद चौबे की पुण्यतिथि के अवसर पर किया जाता है।

संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउन्डेशन के सहयोग से लोकजागरण की पत्रिका ‘वसुंधरा’ द्वारा आयोजित समारोह की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। आयोजन में लोकजागरण की पत्रिका वसुंधरा के 49वें अंक का लोकार्पण भी होगा। समारोह में स्वर्गीय देवीप्रसाद चौबे के पुत्र प्रदीप चौबे एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी मौजूद रहेंगे। कोरोना संक्रमण की विपरीत परिस्थितयों के कारण इस वर्ष किसी तरह का सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं किया जा रहा है। यह जानकारी वसुंधरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने दी है।

Leave a Reply

Next Post

समाज कल्याण विभाग में नवीन पदस्थापनाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 13 अगस्त 2020। राज्य शासन ने समाज कल्याण विभाग के आठ अधिकारियों का आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थापना आदेश जारी किया है। मंत्रालय महानदी भवन से समाज कल्याण विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। अधीक्षक सुश्री सुचिता […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल