समाज कल्याण विभाग में नवीन पदस्थापनाएं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 13 अगस्त 2020। राज्य शासन ने समाज कल्याण विभाग के आठ अधिकारियों का आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थापना आदेश जारी किया है। मंत्रालय महानदी भवन से समाज कल्याण विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। अधीक्षक सुश्री सुचिता मिंज प्रभारी उप संचालक तथा अधीक्षक शासकीय श्रवण बाधितार्थ विद्यालय जशपुर को प्रभारी उप संचालक जिला जशपुर के पद पर पदस्थ किया गया हैै। सहायक संचालक नदीम काजी प्रभारी उप संचालक कोण्डागांव को प्रभारी उप संचालक बालोद, सहायक संचालक धर्मेंद्र साहू प्रभारी उप संचालक महासमुंद को संचालक कार्यालय, समाज कल्याण रायपुर में उप संचालक पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है। इसी तरह अधीक्षक श्रीमती संगीता सिंह शासकीय श्रवण एवं दृष्टि बाधित विद्यालय मठपुरैना, रायपुर को प्रभारी उप संचालक, महासमुंद, अधीक्षक श्रीमती वैशाली मरड़वार श्रवण बाधित विद्यालय, धमतरी को प्रभारी उप संचालक जिला बस्तर, अधीक्षक अरविंद गेडाम, शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय बीजापुर को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, श्रीमती बेनेदिक्ता तिर्की, अधीक्षक बौद्धिक मंदता विद्यालय, नारायणपुर को प्रभारी उप संचालक, सूरजपुर और उपसंचालक आर.एन.बोस उप संचालक, राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केन्द्र रायपुर को संचालक कार्यालय, समाज कल्याण रायपुर में उप संचालक के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

राज्य स्वच्छता पुरस्कार 2020 स्वच्छ भारत मिशन देगा 15 श्रेणियों में पुरस्कार

शेयर करेस्वच्छता को बढ़ावा देने 4.34 करोड़ के पुरस्कार की घोषणा,15 अगस्त 2020 तक आवेदन जमा करा सकते है इंडिया रिपोर्टर लाइव दंतेवाड़ा, 13 अगस्त 2020। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के द्वारा गांवो में स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्वच्छता पुरस्कार 2020 का आयोजन किया गया है। जिसमें […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस