सरकारी डिजिटल बदलाव का बड़ा खिलाड़ी, अब शेयर बाजार में दस्तक

Indiareporter Live
शेयर करे

सीएसएम टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में छिपी है बड़ी योजना

डिजिटल इंडिया के पीछे की ताकत, अब शेयर बाजार में आजमा रही किस्मत

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 23 जून 2026। सरकारी सेवाओं को डिजिटल बनाने और तकनीक के जरिए प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने वाली सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड अब पूंजी बाजार में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 24 जून 2026 को खुलेगा और 29 जून 2026 को बंद होगा। इसके लिए प्रति शेयर मूल्य बैंड 107 से 113 रुपये तय किया गया है। 1998 में स्थापित सीएसएम टेक्नोलॉजीज देश की उन चुनिंदा आईटी कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने सरकार और निजी क्षेत्र दोनों के लिए कई अभिनव तकनीकी परियोजनाएं सफलतापूर्वक लागू की हैं। कंपनी की पहचान विशेष रूप से गोवटेक और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समाधानों के लिए है। खनन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और सार्वजनिक सेवाओं जैसे विविध क्षेत्रों में इसके समाधान परिचालन दक्षता बढ़ाने और नागरिक-केंद्रित सेवाओं को मजबूत बनाने में मदद कर रहे हैं।

आईपीओ के तहत कंपनी 1.29 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। इससे जुटाई गई राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी की जरूरतों, कर्ज चुकाने, संभावित अधिग्रहणों और रणनीतिक विस्तार योजनाओं में किया जाएगा। वित्तीय प्रदर्शन भी कंपनी की बढ़ती मजबूती का संकेत देता है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का परिचालन राजस्व 199.24 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 14.08 करोड़ रुपये रहा। भारत के 20 शहरों और 14 देशों में परियोजनाएं संचालित कर चुकी सीएसएम अब पूंजी बाजार के जरिए अपने विकास को नई गति देने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Next Post

वायुसेना के दो रणनीतिक बेसों के विस्तार को हरी झंडी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा होगी अभेद्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वायुसेना की परिचालन क्षमताएं मजबूत करने के लिए दो सबसे संवेदनशील और रणनीतिक एयरफोर्स स्टेशनों हाशिमारा और कलाईकुंडा को कुल 62 एकड़ अतिरिक्त भूमि आवंटित करने का फैसला किया गया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को पेश नए बजट में रक्षा के दृष्टिकोण से […]

You May Like

आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: वन मंत्री कश्यप....|....भाजपा सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने विधिवत पदभार संभाला....|....जनसुनवाई में 'डॉग मास्क' प्रकरण को प्रशासन ने बताया 'पब्लिसिटी स्टंट'....|....बसों का किराया बढ़ाने का विरोध....|....60 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, गोपाल डेयरी पर कार्रवाई....|....गले में जहरीला सांप डालकर घूमता रहा नशेड़ी युवक....|.... नाबालिग छात्रा को 6 महीने से अश्लील मैसेज भेज रहा था लैब असिस्टेंट....|....56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले....|....अपनी नाकामी छुपाने नक्सल पीड़ितों की नुमाइश कर उनके ज़ख्मों पर नमक छिड़क रही है सरकार - कांग्रेस....|....भाजपा शासन में युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा - वंदना राजपूत