झूमने पर मजबूर करेगा म्यूजिकल फिल्म “अंदाज़ 2” का धमाकेदार डांस “इश्क जुनूनी है” 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग)

मुंबई 10 मार्च 2025। निर्माता निर्देशक सुनील दर्शन और संगीतकार नदीम की सफल जोड़ी की जबर्दस्त वापसी वाली फिल्म अंदाज़ 2 से साल का सबसे बड़ा लव एंथम “इश्क जुनूनी है” रिलीज़ हो गया है। एनर्जी से भरा एक धमाकेदार डांस ट्रैक है, जिस पर युवा दिल वाले पूरे जोश के साथ झूम सकते हैं और आप को थिरकने पर यह गाना मजबूर कर सकता है। इस का फिल्मांकन भव्य अंदाज़ में किया गया है। एनर्जी, डांस, जोश, मस्ती से भरपूर इस गीत में आयुष कुमार बड़े कॉन्फिडेंट नज़र आ रहे हैं। सॉन्ग के लिरिक्स कैंची भी हैं और इश्क को जुनूनी सिद्ध करने वाले भी हैं। फिल्म  अंदाज़ बहुत बड़ी म्यूजिकल फ़िल्म थी तो अंदाज़ 2 भी इस साल  की सबसे बड़ी म्यूजिकल होने वाली है। इसमे 8 बड़े ही खूबसूरत गाने हैं जिन्हें बॉलीवुड के तमाम बड़े सिंगर्स ने आवाज़ दी है। निर्देशक सुनील दर्शन की आईकॉनिक फिल्म अंदाज के सीक्वल अंदाज 2 के इस गीत को नीरज श्रीधर ने अपनी अलग आवाज़ से बुलन्दी पर पहुंचा दिया है। राजू खान की कोरियोग्राफी भी नया स्टाईल  भी देख सकते  है। बॉलीवुड गीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के नदीम ने इसको संगीत से सजाया है।

फिल्म के पहले मेलोडियस रोमांटिक सॉन्ग ‘तेरे बिन कहीं दिल ना लगे’ और दूसरे गीत “यू आर ब्यूटीफुल” की लोकप्रियता के बाद अब इश्क जुनूनी है श्रोताओं और दर्शकों के बीच पॉपुलर हो रहा है। गाना वास्तव में बहुत प्यारा है। 2003 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता स्टारर सुपरहिट फिल्म अंदाज का सीक्वेल सुनील दर्शन लेकर आ रहे हैं जिसमें नए सितारे आयुष कुमार, अकायशा और नताशा फ़र्नांडिज़ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। श्री कृष्णा इंटरनेशनल के बैनर तले बनी इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक सुनील दर्शन हैं, फ़िल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

निर्देशक सुनील दर्शन का कहना है कि “फिल्म के टीजर और सॉन्ग तेरे बिन कहीं दिल ना लगे’  को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है वह हमारे हौसले को बुलंद कर रहा है। अब इश्क जुनुनी है सॉन्ग युवाओं को लुभा रहा है। अंदाज़ 2 पूरी तरह एक म्यूजिकल फिल्म है। फ़िल्म और गीतों में आयुष कुमार एवं अकायशा की केमिस्ट्री कमाल लग रही है।

Leave a Reply

Next Post

रमजान और इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सहारनपुर 10 मार्च 2025। सहारनपुर जनपद के बेहट में पिछले कुछ दिनों से रमजान और इस्लाम धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव जारी है। सोमवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने बस स्टैंड […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर