नौसेना प्रमुख ने फोर आइज का दिया मंत्र, कहा- लगातार बदल रहा युद्ध का तरीका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2023। एनएसजी के 37वें स्थापना दिवस पर आतंकवाद विरोधी सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि वह फोर आइज यानी खुफिया, नवाचार, एकीकरण और अंतरएजेंसी समन्वय पर जोर देते हैं। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड एनएसजी के महानिदेशक एमए गणपति ने कहा कि हमें हर समय तैयारी बनाए रखने की जरूरत है। एमए गणपति ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के लिए अपनी तैयारी बनाए रखने की जरूरत है। इस सेमिनार के माध्यम से, हम ऐसे परिदृश्यों पर भी चर्चा करेंगे और एक एसओपी बनाएंगे।

वहीं, हरि कुमार ने कहा कि किसी भी खतरे के खिलाफ लड़ने के लिए सबसे पहले सटीक खुफिया जानकारी होना जरूरी है। भारत, हाल के वर्षों में, खुफिया जानकारी इकट्ठा करने और उसका उपयोग करने में अधिक कुशल हो गया है। भारतीय नौसेना के लिए जी-सैट 7 एक ऐसा ही उदाहरण है।  उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत में 14 खुफिया एजेंसियां काम कर रही हैं। सूचना को जुटाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने की आवश्यकता है। भारतीय नौसेना राष्ट्रीय समुद्री डोमेन जागरूकता या एनएमडीए परियोजना पर काम कर रही है।

नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘अफगानिस्तान, इराक, सीरिया, लेबनान, सोमालिया, सूडान, यूक्रेन, रूस और अब हमास-इस्राइल को देखें। युद्ध करने का तरीका बदल रहा है। भविष्य की चुनौतियों से सहयोग करके ही निपटा जा सकता है। हम सभी के लिए समृद्धि, सुरक्षा और विकास तभी हासिल कर सकते हैं जब हम सहयोग करें।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने दुनिया को दिया विविधता ही एकता का मंत्र, पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले संघ प्रमुख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2023। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत की पांच हजार साल पुरानी संस्कृति धर्मनिरपेक्ष है और उन्होंने लोगों से एकजुट रहकर दुनिया के सामने मानव व्यवहार का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण पेश करने का आह्वान किया। बुधवार को […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल