मटियारी गांव की एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, आरोपी ने ट्रक के सामने क़ुदकर की खुदकुशी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 24 जुलाई 2020।  बिलासपुर जिले के मटियारी गांव में शुक्रवार तड़के एक युवक ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के बाद ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीपत थाना क्षेत्र के मटियारी गांव के 22 वषीर्य रोशन सूर्यवंशी ने अपने पिता रूपदास सूर्यवंशी(45) , माता संतोषी(40) ,भाई रोहित(20) और ऋषि(15) तथा बहन कामिनी(14) की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक सीपत के मटियारी गांव में सनकी और मानसिक अवसाद से ग्रस्त युवक ने मां-बाप, दो भाई और एक बहन को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. साथ ही खुद भी चलती ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

पुलिस ने बताया कि मामले में गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है. शुरुआती पूछताछ में लोगों ने बताया कि आरोपी युवक सनकी था और मानसिक अवसाद से भी ग्रस्त था. फिलहाल गांव के लोगों की मौजूदगी में शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री शमिल हुए छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष गिरीश देवांगन के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 25 जुलाई 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सवेरे यहां सोनाखान भवन में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष गिरीश देवांगन के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने देवांगन को नया दायित्व मिलने और आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल