नल से जल के नाम पर जनता पर टैक्स का बोझ डालना सरकार की जनविरोधी सोच का प्रमाण: कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 20 नवंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि साय सरकार की जनविरोधी सोच एक बार फिर सामने आ गयी है। साय कैबिनेट ने गांवों में पंचायतों से नल-जल योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए जो जल प्रभार वसूलने का फैसला लिया है वो दिखाता है कि इस सरकार ने हर एक वर्ग से लूटने का मन बना लिया है, ग्रामीणों से जल प्रभार वसूलना ग्रामीण जनता पर आर्थिक बोझ डालने और पंचायतों को वसूली का माध्यम बनाने जैसा है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एक तरफ हर घर तक नल से जल पहुंचाने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ गावों में बिना टंकी के नल लगाया जा रहा है, नल-जल योजना में लगे ठेकेदारों का करोड़ो का भुगतान बकाया है, योजना में भ्रष्टाचार व्याप्त है, मगर सरकार पानी के लिए ग्रामीण परिवारों से टैक्स वसूलना चाह रही है। आम जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाये सरकार उन पर आर्थिक बोझ डाल रही है। गरीब, किसान, मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण परिवार इस अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कैसे उठा पाएंगे?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि योजनाओं के बेहतर संचालन और रखरखाव के लिए सरकार को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराना चाहिए ना कि जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल कर उनसे वसूली करनी चाहिए, जनता पहले ही महंगाई और आर्थिक संकट का सामना कर रही है फिर उन पर नए-नए शुल्क थोपना कहां तक उचित है? स्वच्छ पेयजल जनता की मूलभूत आवश्यकता है, इसे सरकार वसूली का माध्यम बनाना चाह रही है। सरकार पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त करे, ग्रामीण जनता को राहत दे, न कि पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए भी लोगों की जेब पर बोझ डाले।

Leave a Reply

Next Post

डर के साये में जी रहीं पाकिस्तान की लड़कियां

शेयर करेजींस वाली तस्वीरों से किया जा रहा ब्लैकमेल, ऑनर किलिंग का खतरा इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन/इस्लामाबाद, 20 नवंबर 2026। पश्चिमी देशों में जींस और टॉप पहने किसी लड़की की मुस्कुराती हुई तस्वीर सामान्य बात है, लेकिन पाकिस्तान के रूढ़िवादी समाज में ऐसी तस्वीर किसी लड़की की जान पर भारी […]

You May Like

जैकी श्रॉफ को आज भी याद है बचपन का वो डर....|....कोंडागांव में सगीर खान पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीएम साय ने बलौदाबाजार को दी विकास कार्यों की सौगात....|....फर्जी दस्तावेज पर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को एटीएस ने उठाया....|....बिना एफआईआर खाता फ्रीज करना अनुचित....|....भोपाल से जबलपुर पहुंचा कांग्रेस का संविधान मार्च....|....चार महीने बाद आज से फिर गूंजेंगी शहनाइयां....|....गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा ऐलान....|.... नकली दवा नेटवर्क में हिमाचल की तीन कंपनियों शामिल....|....बाल झड़ने का कारण सिर्फ शैम्पू नहीं!