सैमसंग का बड़ा सरप्राइज: अब सस्ते में मिलेगा प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन

शेयर करे

अब बजट में आएंगे प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 21 मई 2026। प्रीमियम स्मार्टफोन्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की दिशा में सैमसंग ने भारत में अपना नया ‘सर्टिफाइड री -न्यूएड’ प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस पहल के जरिए अब उपभोक्ता फ्लैगशिप और मिड-रेंज गैलेक्सी  स्मार्टफोन्स को किफायती कीमतों पर खरीद सकेंगे, वो भी कंपनी की भरोसेमंद गुणवत्ता और एक वर्ष की आधिकारिक वारंटी के साथ। सैमसंग का यह कदम सिर्फ बजट-फ्रेंडली टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह टिकाऊ और जिम्मेदार टेक इकोसिस्टम को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है। सर्टिफाइड री-न्यूएड प्रोग्राम के तहत हर डिवाइस सैमसंग की इन-हाउस रिफर्बिशमेंट प्रक्रिया से गुजरता है, जिसमें फंक्शनल टेस्टिंग, सॉफ्टवेयर वैलिडेशन और विस्तृत क्वालिटी चेक शामिल हैं। डिवाइसेज़ को जेन्युइन सैमसंग पार्ट्स के साथ रिस्टोर कर नए बॉक्स में पैक किया जाता है।

सैमसंग इंडिया के डी2सी बिजनेस और कॉर्पोरेट मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड सुमित वालिया के अनुसार, कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को प्रीमियम टेक्नोलॉजी तक अधिक भरोसेमंद और किफायती पहुंच देना है। यही वजह है कि हर सर्टिफाइड ‘री -न्यूएड’ डिवाइस को पूरी तरह डेटा रीसेट कर लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रोग्राम उन ग्राहकों के लिए खास आकर्षण बन सकता है, जो कम कीमत में प्रीमियम गैलेक्सी अनुभव चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने आज बुलाई अहम बैठक; कैबिनेट में बदलाव और पेट्रोल-गैस को लेकर हो सकता बड़ा फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 मई 2026। पांच देशों के दौरे से वापस आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कैबिनेट बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके नतीजों तथा भविष्य की योजनाओं सहित अन्य […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल