‘पुष्पा’ ने तोड़ डाला ‘बाहुबली’ का भी रिकॉर्ड, अल्लू अर्जुन के फैंस बोले- झुकेगा नहीं मैं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 जनवरी 2022। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘Pushpa: The Rise’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाकेदार कमाई की है उसने पब्लिक का ध्यान एक बार फिर साउथ की फिल्मों की तरफ खींचा है। फिल्म की रिलीज के बाद से लगातार ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म अभी तक कुल 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। सिर्फ हिंदी वर्जन के जरिए फिल्म ने अभी तक 100 करोड़ के करीब बिजनेस कर लिया है।

पुष्पा के आगे नतमस्तक हुआ ‘बाहुबली’

फिल्म को रिलीज हुए पांच हफ्ते हो चुके हैं और ये अभी तक सिनेमाघरों में बनी हुई है। बॉलीवुड फिल्मों को जोरदार टक्कर दे चुकी इस फिल्म ने अब एसएस राजामौली की फिल्म Baahubali – The Beginning का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 9वीं सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने 5वें हफ्ते में 7.06 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

पहले नंबर पर विकी कौशल की फिल्म
इस तरह ‘पुष्पा – द राइज’ प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली – द बिगनिंग’ का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। बता दें कि ‘बाहुबली – बिगनिंग’ ने पांचवे हफ्ते में 6 करोड़ 9 लाख रुपये का बिजनेस किया था। इस लिस्ट में विकी कौशल की फिल्म Uri – The Surgical Strike पहले पायदान पर है क्योंकि इस फिल्म ने पांचवे हफ्ते में 18.90 करोड़ का बिजनेस किया था।

‘पुष्पा – द रूल’ का बेसब्री से इंतजार
इसके बाद दूसरे पायदान पर है प्रभास की फिल्म Baahubali 2 – The Conclusion जिसने पांचवे हफ्ते में कुल 11.78 रुपये का बिजनेस किया था। Tanhaji – The Unsung Warrior की बात करें तो ये फिल्म इस लिस्ट में तीसरी पोजीशन पर है। फिल्म ने पांचवे हफ्ते में 10.41 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। बता दें कि ‘पुष्पा – द राइज’ के बाद अब फैंस को फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है जिसे ‘पुष्पा – द रूल’ नाम से रिलीज किया जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जोरदार प्रदर्शन देखकर अल्लू अर्जुन के सोशल मीडिया पर फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं और उनकी फिल्म का डायलॉग ‘झुकेगा नहीं मैं’ जैसे कमेंट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

चाबहार पोर्ट के लिए भारत ने खोजा तीसरा रूट, अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक आसान होगी पहुंच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 जनवरी 2022। अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंचने के लिए भारत और ईरान लगातार साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अब ईरान के चाबहार पोर्ट से न्हावा शेवा और कांडला के बीच एक सीधा कंटेनर शिपिंग रूट स्थापित किया गया है। इस […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक