‘पहले ही बता दिया था, वैभव सूर्यवंशी को पहली गेंद पर आउट करूंगा’, जीत के बाद बोले प्रफुल्ल हिंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 14 अप्रैल 2026। हैदराबाद में सोमवार को आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया। एसआरएच ने आरआर को 57 रन के बड़े अंतर से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की और अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। एसआरएच की जीत के हीरो रहे अपना पहला मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन। 

वैभव को पहली गेंद पर किया आउट
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हिंगे ने पारी की पहली गेंद पर ही आईपीएल 2026 में बड़े-बड़े गेंदबाजों के लिए चुनौती बने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया। हिंगे ने इसके बाद ध्रुव जुरेल, लुहान-डी-प्रिटोरियस और कप्तान रियान पराग का विकेट लिया। उनका स्पेल चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट रहा। इस स्पेल ने आरआर के शीर्ष क्रम को ऐसा झकझोरा की टीम कभी 217 के लक्ष्य के पास जाती भी नहीं दिखी। झिंगे को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

‘पहले मैच में लूंगा चार-पांच विकेट’
मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘मैंने पिछले साल कहीं लिखा था कि जब भी मैं अपना पहला मैच खेलूंगा, तो चार या पांच विकेट जरूर लूंगा। मैं पावरप्ले में जितना हो सके उतना हावी होना चाहता था। मुझे अपनी ऊर्जा और क्षमता पर विश्वास है। मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। मुझे तब यह भी नहीं पता था कि लेदर-बॉल क्रिकेट क्या होता है, जब मैंने उस समय अपने पापा से कहा कि मैं एक क्लब जॉइन करना चाहता हूं। उस समय कई बार उन्होंने मेरी कम उम्र का हवाला देते हुए मना कर दिया था।

‘परिवार ने मेरे लिए बहुत त्याग किए’
प्रफुल्ल हिंगे ने कहा, ‘किसी तरह मेरी क्रिकेट शुरू हुई। उसके बाद, मैं बस खेलता रहा। यहां खड़े होकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने परिवार को समर्पित करना चाहता हूं। उन्होंने मेरे लिए बहुत त्याग किए हैं।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले प्रफुल्ल
वैभव सूर्यवंशी की विकेट पर उन्होंने कहा, ‘वह सबसे अच्छा विकेट था, क्योंकि वह फॉर्म में है। मैंने कुछ लोगों को पहले ही बता दिया था कि मैं उसे पहली ही गेंद पर आउट कर दूंगा, या तो बाउंसर से या किसी और तरह से। मुझे बस पहली ही गेंद पर उसका विकेट चाहिए था। यही योजना थी।’ तेज गेंदबाजी कोच वरुण एरॉन के बारे में प्रफुल ने कहा, ‘वरुण भाई ने मेरी बहुत मदद की। मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया। इंजरी से पूरी तरह उबर चुका हूं।

Leave a Reply

Next Post

श्रमिकों के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, बोले- यही है विकसित भारत का सच; जानें और क्या कहा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 अप्रैल 2025। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे श्रमिकों पर अत्याचार बताया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय