कोरोना से बचने के उपाय करना जरूरी – डाॅ सुंदरानी : वैक्सीन लगाने के बाद भी मास्क आवश्यक

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 3 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैैैक्सीनेशन शुरू हो गया है। पहले चरण में  2.67 लाख हेल्थ केयर वर्कर को  टीका लगाया जाना हैै। लेकिन चिकित्सक अभी भी वही सावधानी बरतने को कह रहे हैं जैसे मास्क लगाना, सुरक्षित दूरी बनाए रखना, भी़ड़ में जाने से बचना। मेकाहारा के विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ ओ पी सुंदरानी का मानना है कि कोरोना संक्रमण पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। अभी भी कोविड के केस आ रहे हैं और मृत्यु भी हो रही है। इसलिए सभी को चाहे उन्हे कोरोना वैैैक्सीन लगा हो या नही,मास्क सही तरह से पहनना अत्यंत आवश्यक है। उन्होने कहा कि सेकंड डोज लेने के दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर एंटीबाडी का सुरक्षात्मक स्तर  इम्यूनिटी विकसित होती है। इसीलिए वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना आवश्यक होगा जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

​​​​​​​स्वास्थ्य मंत्री ने नवनिर्मित मरचुरी एवं पोस्टमार्टम रूम का किया लोकार्पण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अम्बिकापुर 3 फरवरी 2021। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मंगलवार को लुण्ड्रा जनपद के रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित मरचुरी (शवगृह), पोस्टमार्टम कक्ष का लोकार्पण एवं अत्याधुनिक ब्लड टेस्ट मशीन सी.बी.सी. का शुभारम्भ किया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण