काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर व्यवसायी गौतम किचलू से शादी की घोषणा की, 30 अक्टूबर को होगी शादी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को शादी करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि वे मुंबई में होने वाले एक निजी समारोह में गौतम किचलू से शादी करेंगी। खुशी के इस मौके पर उन्होंने फैंस से आशीर्वाद की कामना की है।

अपनी पोस्ट में काजल ने लिखा, ‘ये बताने में मुझे बेहद खुशी हो रही है कि 30 अक्टूबर 2020 को मैं मुंबई में गौतम किचलू के साथ शादी करने जा रही हूं। इस बेहद निजी और छोटे से समारोह में सिर्फ हमारे परिवार के लोग ही शामिल होंगे।’

‘इस महामारी ने निश्चित रूप से हमारी खुशियों को थोड़ा कम कर दिया, लेकिन हम अपने जीवन को एक-दूसरे के साथ शुरू करने के लिए रोमांचित हैं और जानते हैं कि आप सब भी हमारे लिए बहुत उत्साहित होंगे।’

‘बीते सालों के दौरान आपने जितना भी प्यार मुझ पर बरसाया है, उसके लिए मैं आपकी शुक्रगुजार हूं। इस अविश्वसनीय नई यात्रा पर हम आपका आशीर्वाद चाहते हैं। मैं दर्शकों का मनोरंजन करना आगे भी जारी रखूंगी, लेकिन एक नए उद्देश्य और अर्थों के साथ। आपके कभी ना खत्म होने वाले समर्थन के लिए आपका धन्यवाद।’

https://www.instagram.com/p/CF_boUwHquE/?utm_source=ig_web_copy_link

शादी की घोषणा करने से पहले काजल इस पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों की सगाई पिछले महीने हुई थी।

कौन है गौतम किचलू?

रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम किचलू एक बिजनेसमैन हैं जो कि इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर से जुड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘डिसर्न लिविंग’ के मालिक हैं। जबकि काजल सिंघम, स्पेशल 26, मगाधीरा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/B7fkhdjgZWb/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान: जशपुर के 4782 बच्चे हुए सुपोषित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 06 अक्टूबर 2020। राज्य में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में जशपुर जिले के 4782 बच्चे कुपोषण मुक्त हुए हैं। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का शुभांरभ जशपुर जिले के मनोरा ब्लॉक में 2 अक्टूबर 2019 को आंगनबाड़ी केन्द्र उपरबस्ती पंचायत भवन में किया गया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले