तीन लाख के कॉपर तार चोरी और एसईसीएल खदान में मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 15 नवंबर 2026। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के निर्देशन में हुई।

थाना प्रभारी रामकुमार साव की टीम ने इन मामलों में कार्रवाई की। इसमें प्रशिक्षु उपनिरीक्षक निखिल देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक नंदलाल टंडन सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। पहला मामला बांकी थाना के घुड़देवा क्षेत्र में कॉपर तार चोरी का है। प्रार्थी अभिषेक कुमार पंडित ने 31 अक्तूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 30-31 अक्तूबर की रात 3 लाख रुपये का 300 मीटर ओएचई कॉपर केटेनरी वायर चोरी हुआ था। यह तार गेवरा से पेण्ड्रा रोड जाने वाली नई रेलवे लाइन परियोजना का हिस्सा था। पुलिस ने अपराध क्रमांक 225/2028 के तहत मामला दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिद्ध कबाड़ी को पकड़ा। सिद्ध कुमार बघेल ने बताया कि उसने चोरी का तार गुलशन बर्मन और गिरीलाल पटले से खरीदा था। फिर उसने इसे किरण कबाड़ी दुकान के आकाश साहू को बेचा।

गिरफ्तार आरोपियों में गुलशन बर्मन (21), गिरीलाल पटले (39) और सिद्ध कुमार बघेल (41) शामिल हैं। गुलशन बर्मन जेदुकछाई का निवासी और सुरक्षा गार्ड है। गिरीलाल पटले बेलटुकरी, बलौदा, जांजगीर का निवासी है। सिद्ध कुमार बघेल घुड़देवा का निवासी और कबाड़ी है। पुलिस ने एक संशोधित तीन पहिया मोटरसाइकिल सीजी 12 एएस 0450 भी जब्त की है।

दूसरा मामला एसईसीएल सिंघाली खदान में घुसकर मारपीट का है। प्रार्थी प्रताप नारायण पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें आरोपी सोना उर्फ वीरेंद्र, परमेश्वर, तखत और विजय शामिल थे। ये आरोपी चोरी की नीयत से रात 8.40 बजे प्रतिबंधित सिंघाली खदान वर्कशॉप में घुसे थे। उन्होंने वहां गाली-गलौज, पत्थरबाजी और मारपीट की। पुलिस ने वीरेंद्र कुमार पाटले उर्फ सोना (23) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

You May Like

तीन लाख के कॉपर तार चोरी और एसईसीएल खदान में मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार....|....राजनांदगांव में बुलडोजर चलाकर 22 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त, बनेगा खेल मैदान....|....नेताओं और बड़े अधिकारियों से करीबी का झांसा देकर 56 लाख की ठगी....|....आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं होंगी समाप्त....|....पुलिस में आरक्षक के 7,500 पदों पर भर्ती की तैयारी....|....शतरंज: मैग्नस कार्लसन 15 साल बाद गंवा सकते हैं नंबर 1 का ताज....|....शांति की कोशिशें तेज, मॉस्को और यूरोप के बीच सीधी बातचीत कराने में जुटा अमेरिका....|....पूर्व सीईओ जेन्सन हुआंग की चीनी महिला एलिस के साथ तस्वीरें वायरल....|....नितिन नबीन का धरमजयगढ़ दौरा सरकार की विफलता और भाजपा की गुटबाजी छिपाने का इवेंट - कांग्रेस....|....ओबीसी जनगणना से भाग रही है मोदी सरकार, फॉर्म के कॉलम 10 से ओबीसी का विकल्प गायब - कांग्रेस