अरमान मलिक ने सजाई मोहब्बत की शाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 30 अगस्त 2026। युवा प्रेम, दोस्ती और दिल की उलझी भावनाओं को पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का दूसरा गीत ‘कहो तो’ रिलीज हो गया है। अरमान मलिक की सुरीली आवाज़ में सजा यह रोमांटिक गीत प्यार में पड़ने, किसी के करीब आने और रिश्ते को आगे बढ़ाने की खूबसूरत भावनाओं को बेहद सहज अंदाज़ में पेश करता है।

ज़ी म्यूज़िक कंपनी के यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख संगीत मंचों पर रिलीज हुआ ‘कहो तो’ आधुनिक संगीत और सूफियाना कव्वाली का दिलकश मेल है। वीर पहाड़िया और आफिया सैयद पर फिल्माया गया यह गीत उन जज़्बातों को आवाज़ देता है, जिन्हें महसूस करना आसान लेकिन शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है।

गीत के बोल सचिन उर्मतोश ने लिखे हैं और संगीत अंकुर आर. पाठक का है। कव्वाली वाले हिस्से को अल्तमश फरीदी ने अपनी आवाज़ दी है। अरमान मलिक के मुताबिक, यह गीत उन्हें बॉलीवुड के उस दौर की याद दिलाता है, जब प्रेम गीत फिल्मों की पहचान हुआ करते थे। फिल्म का पहला गीत ‘अंडी बंडी’ जहां युवा मस्ती और जोश से भरपूर था, वहीं ‘कहो तो’ कहानी के रोमांटिक और भावुक पहलू को सामने लाता है। अपूर्व सिंह कार्की निर्देशित और गौरव वर्मा निर्मित यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

डॉक्टर बनने का सपना पड़ा महंगा

शेयर करेजेवर-जमीन बेचकर खरीदी डिग्री; जांच में निकली फर्जी, बन गए मुल्जिम इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 30 अगस्त 2026। डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए किसी ने अपने और सास के जेवर बेचे तो किसी ने मां के गहने व पैतृक जमीन। जहां बुलाया गया, वहां पहुंचे और […]

You May Like

यूक्रेन में स्टारलिंक पर पाबंदी से घिरे मस्क....|....अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी....|....विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को....|....बाल विवाह रोकने के लिए बड़ा बदलाव....|....घरेलू विवाद के बाद कुएं में उतरी महिला शर्त पर अड़ी....|....जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर,100 करोड़ से बनेगी कंपनी....|....लाइव स्ट्रीमिंग से कमाई कर रही युवतियों के निजी वीडियो लीक....|....ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत....|.... एनएसयूआई महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर....|....प्रदेश में पेंशनधारियों लिए बड़ी राहत, जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर