योग भवन में संभागीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 अप्रैल से

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ योग आयोग के स्थापना दिवस पर योग के विशेष कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने योग विशेषज्ञों के साथ की कार्य योजना तैयार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 10 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा राजधानी रायपुर के फुंडहर स्थित योग भवन में 24 अप्रैल से सात दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने नगर निगम रायपुर के सभाकक्ष में विभिन्न संस्थानों के योग विशेषज्ञों एवं निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का संचालन करने वाले योग प्रशिक्षकों की बैठक ली। बैठक में छत्तीसगढ़ योग आयोग के छठवें स्थापना दिवस 25 अप्रैल के आयोजन के संबंध में आवश्यक तैयारी पर चर्चा हुई और कार्ययोजना तैयार की गई। इस दिन योग पर विशेष कार्यक्रम सुभाष स्टेडियम में मनाने का लिए निर्णय लिया गया।
बैठक में छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव एम.एल. पाण्डेय, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के योग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष भगवंत सिंह, रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के डॉ. कप्तान सिंह, एम्स रायपुर के डॉ. मृत्युंजय राठौर, विप्र महाविद्यालय से श्रीमती रंजना मिश्रा, नेहरू युवा केंद्र से अर्पित तिवारी सहित गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग के प्रतिनिधि और योग प्रशिक्षक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

28 जून से होगी बीसीसीआई के घरेलू सीजन की शुरुआत, 70 दिन तक चलेगा रणजी ट्रॉफी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 अप्रैल 2023। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी घरेलू सीजन के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी है। 2023-24 घरेलू सीजन की शुरुआत 28 जून को दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट से होगी। वहीं, प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी अगले साल पांच जनवरी को शुरू […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान