पुलिस ने की पूछताछ, 6 कमरों की अनुमति पर चल रहे थे 25 कमरे, उड़ी नियमों की धज्जियां

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जून 2026। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह ‘फ्लरिश स्टे बी एंड बी’ (Flourish Stay B&B) होटल में लगी भीषण आग के बाद अब जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जान जा चुकी है और दर्जनों लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। वहीं आज दिल्ली पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स (FSL) की टीमों ने पूरी इमारत को सील कर सबूत जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर किस लापरवाही के कारण इतने बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई।

इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ता भवन निर्माण नियमों के कथित उल्लंघन, अग्नि सुरक्षा में चूक, अवैध निर्माण और उन परिस्थितियों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं जिनके कारण इतनी अधिक मौतें हुईं। पुलिस अधिकारी ने बताया जांच के तहत स्थानीय निवासियों, दुकानदारों, होटल कर्मचारियों और अन्य गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया और गैर इरादतन हत्या समेत कई आरोपों के तहत उस पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 326(जी) (आग लगाकर नुकसान पहुंचाना), 324(5) (संपत्ति को नुकसान पहुंचाना), 125(ए) (मानव जीवन और सुरक्षा को खतरे में डालने वाले लापरवाही से किए गए कृत्य के लिए दंड), 125(बी) (लापरवाही से गंभीर चोट पहुंचाना) और 287 (आग के संबंध में लापरवाही भरा आचरण) के तहत मामला दर्ज किया है। 

जांचकर्ताओं के अनुसार होटल को केवल छह कमरों के लिए अनुमति प्राप्त थी लेकिन आरोप है कि इसमें लगभग 25 कमरे थे। अधिकारी इस बात की भी पुष्टि कर रहे हैं कि आवश्यक अनुमतियों के बिना अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण किया गया था। इमारत के लिए अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी कथित तौर पर नहीं था जो अधिकारियों के अनुसार निर्धारित ऊंचाई सीमा से अधिक होने पर अनिवार्य होता है। जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या बंद खिड़कियों, एक ही प्रवेश-निकास द्वार और सेंसर से चलने वाले मुख्य दरवाजे ने बचाव प्रयासों में बाधा डाली। बुधवार सुबह ‘फ्लरिश स्टे बी एंड बी’ में आग लग गई जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग झुलस गए।

Leave a Reply

Next Post

बाल उखाड़े, निजी अंगों पर किया हमला: 10 महीने तक टॉयलेट में कैद रही साक्षी...ससुराल वालों की प्रताड़ना सुन कांप जाएगी रूह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादून 04 जून 2026। उत्तराखंड के देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र में एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर 10 महीने तक शौचालय में बंद रखा, उसे नाममात्र भोजन-पानी दिया और लोहे की छड़ से उसकी पिटाई की। आरोपियों ने […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस