ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

8 साल बाद 69 व्यापारियों को मिलेगी दुकान; महापौर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 28 जुलाई 2026। करीब 8 साल पहले ऑक्सीजोन परियोजना के लिए हटाए गए 69 दुकानदारों को अब जल्द ही नई दुकानें दी जाएंगी। रायपुर नगर निगम ने इन दुकानदारों के व्यवस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इन्हें क्रिस्टल आर्केड के सामने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकानें आवंटित की जाएंगी। महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदारों का सहमति के अनुसार नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से जल्द व्यवस्थापन किया जाए।

चबूतरे, पानी, रोशनी और सफाई की व्यवस्था के निर्देश

उन्होंने कहा कि दुकानों के आवंटन से पहले पूरे बाजार परिसर को व्यवस्थित किया जाए। इसके तहत चबूतरों की नंबरिंग, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। सभी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद ही दुकानों का आवंटन किया जाए।

2017 में कुछ घंटों में हटा दी गई थीं दुकानें

खालसा स्कूल के सामने सड़क चौड़ीकरण और ऑक्सीजोन परियोजना के लिए नगर निगम ने 26 दिसंबर 2017 को 69 दुकानों को हटा दिया था। यह कार्रवाई सुबह कुछ ही घंटों में पूरी कर दी गई थी। उस समय दुकानदारों ने आरोप लगाया था कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया, जिससे वर्षों से चल रहा उनका कारोबार अचानक बंद हो गया। इसके बाद से दुकानदार लगातार पुनर्वास की मांग कर रहे थे। इस दौरान कई स्थानों पर व्यवस्थापन के प्रस्ताव दिए गए, लेकिन बाहरी इलाकों में दुकानें लेने से व्यापारियों ने इनकार कर दिया। बाद में शहर के भीतर उपयुक्त जगह की तलाश की गई। अब क्रिस्टल आर्केड के सामने इन दुकानदारों के व्यवस्थापन की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी

शेयर करेबिलासपुर जोन 1 से 30 अगस्त तक चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, सैकड़ों सीटें खाली इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 28 जुलाई 2026। श्रावण माह में बाबाधाम (देवघर) जाने वाले शिव भक्तों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय