शांति समझौते को लेकर कूटनीति तेजः अमेरिका का संदेश लेकर आज ईरान जा रहे असीम मुनीर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 मई 2026। असीम मुनीर  (Asim Munir) गुरुवार को ईरान की राजधानी तेहरान पहुंच सकते हैं। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर तेजी से बातचीत चल रही है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान इस समय दोनों देशों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच संदेश पहुंचाने और बातचीत को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री Syed Mohsen Naqvi भी इस सप्ताह दूसरी बार तेहरान पहुंचे थे। वहां उन्होंने ईरानी अधिकारियों और नेताओं से मुलाकात की।

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन (Masoud Pezeshkian) से भी बातचीत की। इस दौरान  अमेरिका-ईरान वार्ता, वेस्ट एशिया की स्थिति, क्षेत्रीय तनावव संभावित समझौते  पर चर्चा हुई। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई (Esmaeil Baghaei) ने कहा कि अमेरिका का नया प्रस्ताव तेहरान को मिल चुका है और उसकी समीक्षा की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए ईरान तक पहुंचाया गया है। ईरान ने कहा कि बातचीत अभी जारी है और कई दौर की कूटनीतिक चर्चा हो चुकी है। दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump लगातार ईरान पर दबाव बना रहे हैं।

ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने “सही जवाब” नहीं दिया तो हालात बहुत तेजी से युद्ध की तरफ जा सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि “हम पूरी तरह तैयार हैं। हमें 100% सही जवाब चाहिए।”इसके बाद व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी Stephen Miller ने और सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान के पास केवल दो विकल्प हैं  अमेरिका की शर्तें मानना या अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का सामना करना। अगर बातचीत सफल होती है तो युद्ध टल सकता है, होर्मुज जलडमरूमध्य संकट कम हो सकता है, तेल की कीमतों में राहत मिल सकती है लेकिन अगर वार्ता विफल हुई तो अमेरिका और ईरान के बीच बड़ा सैन्य टकराव शुरू हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने दुनिया के सामने खोली पाकिस्तान की पोल, कहा- इस देश में न कानून, न इंसानियत!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 मई 2026। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान (Pakistan) पर अफगानिस्तान में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवाधिकारों की बात करता है, लेकिन खुद महिलाओं, बच्चों और […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही