तनुश्री ने इमरान हाशमी को लेकर कही चौंकाने वाली बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 01 सितंबर 2026। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अपने साथी कलाकार इमरान हाशमी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनका यह बयान चर्चा में आ गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो पर फैंस दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं।

क्या बोली तनुश्री दत्ता?
तनुश्री दत्ता का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है ‘आशिक बनाया आपने की शूटिंग के दौरान मेरे और इमरान हाशमी के बीच कुछ नहीं था। मेरी और इमरान हाशमी की केमिस्ट्री भाई-बहन जैसी थी। हम कैमरे पर किस कर रहे थे। ये बहुत टेक्निकल था। आप ऑनस्क्रीन किस का मजा नहीं ले पाते हैं।’

यूजर्स ने किये कमेंट
तनुश्री दत्ता का बयान चर्चा में आ गया है। इसकी वजह यह है कि तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ में बोल्ड सीन किए थे।
वीडियो पर कई यूजर ने कमेंट किए हैं।

  • एक यूजर ने लिखा ‘असल जिंदगी में इमरान हाशमी जेंटलमैन हैं।’
  • एक दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा ‘रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।’
  • एक और यूजर ने लिखा ‘टाइम निकलने के बाद लोग अपने जवाब बदल देते हैं।’
  • एक और यूजर ने लिखा ‘कृपया भाई-बहन ना कहें, हम इमरान हाशमी और उस किस का एहसास खो देंगे।’
  • एक और यूजर ने पूछा है ‘क्यों भाई बहन के रिश्ते को गाली दे रही हो?’

इमरान के साथ तनुश्री दत्ता की फिल्में
ख्याल रहे कि तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ (2005), ‘चॉकलेट’ (2005) और ‘गुड बॉय बैड बॉय’ (2007) में काम किया था। तनुश्री दत्ता को आखिरी बार 2010 में आई फिल्म ‘अपार्टमेंट’ में देखा गया था। इसमें रोनित रॉय और नीतू चंद्रा थे। इसके निर्देशक जग मुंद्रा थे।

‘आवारापन 2’ ने कितना कमाया?
वहीं इमरान हाशमी हाल ही में फिल्म ‘आवारापन 2’ में नजर आए। इसमें दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी हैं। बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही है। 18 दिनों में इसने 148.46 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है।

Leave a Reply

Next Post

नज़र लग जाएगी’ में दिखा अक्षय-हेली का रोमांस

शेयर करेअक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला की केमिस्ट्री ने जीता दिल इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, सितंबर 2026। पहाड़ों की शांत वादियां, प्रकृति की खूबसूरती, प्यार की नरम-सी धुन और दो दिलों के बीच पनपती नजदीकियां—इन सभी खूबसूरत एहसासों को एक साथ पर्दे पर उतारता है आगामी फिल्म ‘लव […]

You May Like

पूर्व सीएम स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से झटका....|....राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ में यशपाल शर्मा का दमदार अवतार....|....एकता जैन के शो में डॉ. खोजा का धमाका!....|....‘वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज....|....फिटनेस को लेकर अब नहीं होगी कोई जल्दबाजी?....|....पेट्रोल-डीजल निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा....|....शानदार जीडीपी पर भारी पड़ा जंग का साया....|....सुनसान खेत में मिला अज्ञात शव, दुर्गंध से ग्रामीणों को चला पता....|....भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के 11 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय....|....टोल टैक्स पर फर्जी वसूली: ईडी की धन शोधन मामले में कार्रवाई