‘जनता को लूट रही सरकार’: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर, कहा- तेल कंपनियों के फायदे की चिंता

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 मई 2026। पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार को सिर्फ तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “‘महंगाई मैन’ मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर 9 दिन में 5 रुपए बढ़ा दिए। आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया। सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। एक तरफ जहां दुनियाभर की सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, सरकार जनता को ही लूटने में लगी है।

‘कब तक पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाएंगे’ : कांग्रेस
कांग्रेस ने सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए आगे लिखा, “कभी तो जनता के भले के बारे में सोच लो, कब तक पूंजीपतियों का फायदा कराते रहोगे?” वहीं, टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा, “10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। हर 3 दिन में ईंधन की कीमतें लगभग 1 रुपए बढ़ जाती हैं। सरकार गिरते रुपए को संभाल नहीं पा रही है, इसलिए उम्मीद करें कि जुलाई तक, कम से कम हर कुछ दिनों में कीमतें बढ़ती रहेंगी।

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “हमें प्रधानमंत्री और मंत्रियों के खर्च में कटौती वाले दिखावे की जरूरत नहीं है, जो वे कैमरों के लिए करते हैं। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो अर्थव्यवस्था चलाने के बुनियादी तरीकों को समझती हो, और जिसका ध्यान शासन-प्रशासन पर हो, न कि पीआर पर।”

10 दिनों में करीब पांच रुपये बढ़े दाम
बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई है। पिछले 10 दिनों में कुल मिलाकर, कीमतों में लगभग 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का भाव 92.49 रुपए प्रति लीटर है। पिछले 10 दिन में ईंधन की दरों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। 15 मई को कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद 19 मई को 80 पैसे से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपए प्रति लीटर पहुंची थी।

Leave a Reply

Next Post

क्लासरूम में ताला, ऑफिस में हंगामा! स्कूल में 'कुर्सी' के लिए भिड़े शिक्षक; छात्राओं से बदसलूकी के आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 23 मई 2026। बिहार के बाढ़ अनुमंडल स्थित दहौर गांव का हाई स्कूल इन दिनों पढ़ाई से ज्यादा शिक्षकों के विवाद को लेकर चर्चा में है। स्कूल में माध्यमिक और हाई स्कूल के शिक्षकों के बीच ऑफिस में साथ बैठने को लेकर विवाद इतना […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार