मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की दी बधाई और शुभकामनाएं

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने धनतेरस की पूर्व संध्या पर अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस से दीपोत्सव पर्व की शुरूआत हो जाती है. इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है. मुख्यमंत्री बघेल ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख,समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए. इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि खुशी देने और बांटने से बढ़ती है इसलिए इस दीवाली कुम्हारों जैसे हुनरमंदों और छोटे व्यवसाय करने वालों से दिये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनाए। वहीं राज्यपाल ने ट्वीट कर लिखा कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर और आपके समस्त परिवार पर बनीं रहे . बता दें कि धनतेरस से दीपोत्सव पर्व की शुरूआत हो जाती है. इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है. इस बार आज 25 अक्टूबर को धनतेरस का त्यौहार है.जिसे पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है.

Leave a Reply

Next Post

दूसरी पत्नी पारिवार पेंशन की हकदार नहीं- हाईकोर्ट

शेयर करे पति की मौत के बाद बीवियों ने ठोका दावा बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कोर्ट में दो पत्नियों के बीच पेंशन और संबंधित विभाग से मिलने वाले आर्थिक लाभ का मामला पहुंचा। दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड में काम करने वाले एक कर्मचारी की मृत्यु के […]

You May Like

भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’