एसईसीएल वसंत क्लब ने शरद सतरंगी मेले का किया आयोजन

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर। एसईसीएल वसंत विहार स्थित वसंत क्लब में शुक्रवार को श्रद्धा महिला मण्डल ने शरद सतरंगी मेले का आयोजन किया। इस मेले में साड़ी, रूचिकर व्यंजनों, चाय, आभूषणों, जायका मसालों आदि के साथ अनेक मनोरंजक स्टाल लगाये गए थे। शरद सतरंगी मेले का उद्घाटन श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पण्डा, उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन झा, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती शीनू निगम, श्रीमती पिंकी प्रसाद के करकमलों से हुआ।

इस अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पण्डा ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्रद्धा महिला मण्डल निरंतर जनहित के कार्यों में अपना सक्रिय योगदान देता रहा है। हमारे किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम साफ देखने के लिए मिलते हैं। इन कार्यों के माध्यम से महिला मण्डल की सभी बहनें सामाजिक सरोकार का दायित्व भी निभाती हैं। उन्होंने शरद सतरंगी मेले के आयोजन हेतु सभी सदस्यों को बधाई देते हुए बताया कि इस मेले से अर्जित आय का उपयोग कल्याण कार्यों में किया जाएगा।

इस अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल की सचिव श्रीमती इंदु गौर, सहसचिव श्रीमती सरोजा नायक, श्रीमती आभा रंजन, श्रीमती रीना आजाद, कोषाध्यक्ष श्रीमती अनिता राव व अन्य सम्मानित सदस्याएॅं उपस्थित रहीं।मेले में लोगों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर मेले का लुफ्त उठाया।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र: शरद पवार और सोनिया गांधी की मुलाकात टली, अब सोमवार को मिलेंगे दोनों नेता

शेयर करेनई दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार गठन पर रस्साकसी जारी है. शिवसेना और बीजेपी की राहें जुदा होने के बाद कांग्रेस,एनसीपी और शिवसेना के साथ आने की चर्चा थी, लेकिन अभी तक तीनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई है. खबर है कि महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ संभावित गठबंधन […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान