सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बालौदाबाजार में किया ध्वजारोहण

Indiareporter Live
शेयर करे

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 15 अगस्त 2026। 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बलौदाबाजार जिले में देशभक्ति की भावना  के साथ हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण मे मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह के सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय पंडित चक्रपणी हाईस्कूल मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली । उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। श्री अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय योजनाओं कार्यालयीन कार्यों में उत्कृष्ट कार्य के लिए शासकीय कर्मियों कोे भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।

पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाईस्कूल मैदान में जिला स्तरीय समारोह सवेरे 9 बजे हुआ। ध्वजारोहण पश्चात  केंद्रीय अर्द्ध सैनिक पुलिस बल, जिला पुलिस बाल,नगर सेना, एनसीसी, स्काउट गाइड एवं रेडक्रॉस की टुकड़ी ने राष्ट्रीयध्वज एवं अतिथि को शानदार सलामी दी। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्रीमती उषा ठाकुर एवं सेकेण्ड टू आईसी प्रशिक्षु सूबेदार पुष्पेंद्र राज खटर्जी ने किया। समारोह में हर्ष और उल्लास के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी गौरव राय,पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद कुमार शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में  नागरिक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

सीसीएल सीएमडी निलेन्दुम कुमार सिंह ने गांधीनगर में किया ध्वजारोहण

शेयर करेसीसीएल में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची/ झारखंड, 15 अगस्त 2026। सीसीएल मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम के साथ मनाया गया. सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने सीसीएल गांधीनगर कॉलोनी स्थित महात्माP गांधी क्रीड़ागन […]

You May Like

भारत बनाम वेस्टइंडीज: टीम इंडिया की जीत से हैरान हुआ पाकिस्तान....|....विदेश में आशियाना चाहते हैं 74 फीसदी भारतीय उद्यमी....|....एलपीजी की कीमतों में उछाल....|....मेरठ का नीला ड्रम कांड: लव मैरिज के बाद मुस्कान की जिंदगी में लौटा बचपन का दोस्त....|....सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान....|....भागीरथपुरा जांच रिपोर्ट- जनप्रतिनिधियों को नहीं माना हादसे का जिम्मेदार....|....जल संकट: निगम ने घर-घर सर्वे शुरू किया....|....पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की एयरस्ट्राइक....|....270 से ज्यादा पादरियों ने दशकों तक 1,000 बच्चों का किया यौन शोषण....|....महासागरों में रिकॉर्ड गर्मी: 23 जेटाजूल ऊर्जा से पिघल रहा समुद्री जीवन