आर.बी.सी. 6-4 : 09 प्रकरणों में कुल 36 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेमेतरा 01 सितम्बर 2020। राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कलेक्टर शिव अनंत तायल द्वारा 09 जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रूपए के मान से 36 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 प्रकरणों मे तहसील थानखम्हरिया के ग्राम ओड़िया निवासी कृष्णा साहू की तालाब मे डूबने से मृत्यु होने पर परिजन धमेन्द्र साहू को, तहसील बेरला के ग्राम लेंजवारा निवासी दाऊराम की तालाब मे डूबने से मृत्यु होने परिजन चित्रलेखा को, तहसील थानखम्हरिया के ग्राम बेलगांव निवासी मोनिका की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन महेन्द्र को, तहसील बेमेतरा के ग्राम सिरवाबांधा निवासी जोगन बाई आग मे जलने से मृत्यु होने पर परिजन विश्राम जोशी को, तहसील बेरला के ग्राम डंगनिया निवासी रामायण साहू की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर परिजन चमेली बाई को, तहसील साजा के ग्राम लालपुर निवासी धमेन्द्र प्रधान की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन भुनेश्वरी प्रधान को, तहसील नवागढ़ के ग्राम घोरहा निवासी प्रभा बाई की आग मे जलने से मृत्यु होन पर परिजन मंगल को, तहसील बेमेतरा के ग्राम डोकला निवासी बचानू की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर परिजन रहमत बाई को, तहसील नवागढ़ निवासी चैती बाई की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन राजाराम को 4-4 लाख रुपए (कुल 36 लाख रुपए) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

Leave a Reply

Next Post

जयपुर के एथलीट मनोज जांगिड़ की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अभिनेता सोनू सूद अब ऐसे रीयल लाइफ हीरो बन गए हैं जिनकी ओर लोग मदद की उम्मीद से देखते हैं. सोनू भी अपनी टीम के साथ यथासंभव हर किसी की मदद की कोशिश करते हैं. इसी कड़ी में जयपुर के एक एथलीट मनोज जांगिड़ सोनू […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग