संसदीय सचिव और महापौर ने किया निगम क्षेत्र के गोधन न्याय योजना की शुरुआत

indiareporterlive
शेयर करे

नगर निगम जगदलपुर के एसएलआरएम सेंटर में किया गया कार्यक्रम

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर 20 जुलाई 2020। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण गोधन न्याय योजना का जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र का शुरुआत संसदीय सचिव नगरीय निकाय रेखचन्द जैन और महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने लालबाग स्थित एसएलआरएम सेंटर से विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर गणमान्य पार्षदगण  व जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि आज पूरे प्रदेशभर मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश में गोधन न्याय योजना की शुरुआत किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना का मुख्य उद्देश्य गौमाता की संरक्षण व सर्वधन के लिए है साथ ही इससे गोबर खाद, रोजगार, गोठान व अन्य सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी, इससे पशुपालकों की आथिक मदद के साथ महिला समूह को रोजगार मिलेगा जिससे वह आर्थिक रूप से सदृढ़ होगी, साथ सडकों पर पशुओं का जमावड़ा नही होगा, गोबर खाद से हमारे जमीन की उर्वरा शक्ति बढने मे मदद मिलेगी। इस योजना का प्रदेशभर मे 2502 गोठानों  मे शुरुआत हुआ है  जिसमें 2300 ग्रामीण व 202 नगरीय निकायो में शुरू  किया गया है।

महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने गोघन न्याय योजना का आज से आगाज किया है यह देश का पहला राज्य है जो इस तरह की योजना की शुरूआत किया है जिसके लिए मुख्यमंत्री जी का आभार । इस गोधन योजना का लाभ पशुपालकों के साथ महिला समूह को होगा साथ ही गोबर खरीदी से रोजगार के अवसर मिलेगा, साथ किसानों को जैविक खाद मिलेगा, जमीन की उर्वरा शक्ति बढेगी, इस योजना मे सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी, शहरों के सडकों पर पशुओं का जमावड़ा नहीं  होगा, हमारे मुख्यमंत्री का नारा चार चिंहारी नरवा,धुरवा ,गरवा और बाडी से इस तरह प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है

इस कार्यक्रम के प्रारम्भ में नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने इस योजना के विषय पर विस्तार से जानकारी दिया जिसपर आयुक्त ने बताया शहर मे कुल 500 पशुपालक है जिसमें 250 पशुपालकों का पंजीकरण हो गया है साथ ही इस योजना का क्रियान्वयन मिशन कलीन सिटी के माध्यम से किया जायेगा । जिसके लिये इस योजना  के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार इस योजना के तहत नगरीय निकायों मे गौठान, एस आर एल एम सेटर एवं कम्पोस्ट पीट मे गोबर खरीदी केंद्र का स्थापित किया गया है। शहर के एसआरएलएम सेंटरो में लालबाग सेंटर, प्रवीर वार्ड सेंटर, नयामुडा सेंटर, धरमपुरा सेंटर, बोधधाट सेंटर में खरीदी केंद्र स्थापित किया गया है, साथ ही इसके खाद बनाने की प्रक्रिया के संबंध मे अतिथियों को जानकारी दिया। योजना के उद्देश्य का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए निगरानी हेतु अघिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी गयी है कार्यक्रम में इस योजना के तहत लोगों को पत्रक का वितरण भी अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा हरेली त्योहार की पारंपरिक रूप से विधिविधान के साथ पूजा अर्चना किया गया। पूजा विधान के पश्चात राजकीय गीत का वाचन किया गया।

Leave a Reply

Next Post

मातृ छाया पथ वृक्षारोपण के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री ने रोपा कृष्ण वट और बेल

शेयर करेलगभग चौवालीस किमी सड़कों पर चौवालीस हजार पौधे लगाने के मातृछाया पथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम सिकोला में लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा प्रकृति को सहेज कर विकास की ओर सतत बढ़ा रहे कदम इंडिया रिपोर्टर लाइव दुर्ग 20 जुलाई 2020। हम ऐसी योजनाओं पर कार्य कर रहे […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर