कोरोना महामारी के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों का योगी सरकार कराएगी 50 लाख का बीमा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस कर्मियों का सरकार बीमा कराएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पुलिसकर्मियों का 50 लाख रुपये का बीमा कराया जाए। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे। शासन की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है।वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किए। इसमें कहा गया कि प्रदेश के सभी जिलों में कोविड-19 की जांच के लिए कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। जिन छह मंडलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं है, उन सभी के मुख्यालयों पर टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएंगी। 

इस समय देवीपाटन (गोंडा), मिर्जापुर, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ और वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में एक-एक लैब बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 130 करोड़ भारतीय पूरी तत्परता के साथ कोरोना वायरस को समाप्त करने में जुटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 4-5 दिनों में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ी है। 
 भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश में आज 10 टेस्टिंग लैब कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में कोविड केयर फंड की स्थापना की है। जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न तबकों का इसको व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

इंदौर में कर्फ्यू तोड़कर बाहर घूम रहे लोगों ने किया पुलिस कर्मी पर पथराव, पांच गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों के दल पर पथराव का हफ्ते भर पुराना मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक पुलिस कर्मी पर पत्थर चलाए जाने की घटना सामने आई है।कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर शहर में पखवाड़े भर […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग