कानपुर में बड़ा हादसा: गंगा में 6 डूबे, एक का शव मिला, गोताखोर डूबे लोगों को खोजने में जुटे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कानपुर 04 अक्टूबर 2022। कानपुर में बिल्हौर के आसींद गांव की कोठी घाट पर गंगा नहाने के दौरान छह लोग डूब गए।  डूबने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। एक युवक को गोताखोरों ने निकाल लिया और आनन-फानन उसे बिल्हौर सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शेष लोगों की तलाश में ग्रामीणों के साथ गोताखोरों की टीम जुटी है। घटना को लेकर घाट पर कोहराम मच गया। बिल्हौर पुलिस समेत आस-पास के थाना क्षेत्रों की पुलिस मदद के लिए पहुंच गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार सुबह तीन युवक, दो बच्चे और एक युवती के साथ कोठी घाट पर गंगा नहा रहे थे। नहाते समय बच्चे और युवती गहरे पानी में डूबने लगे तभी युवकों ने उन्हें बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। घाट के किनारे खड़े लोग कुछ समझ पाते कि सभी गंगा में डूब गए, इससे घाट पर हड़कंप मच गया। गांव वाले और गोताखोरों ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद गए। गोताखोरों ने 20 वर्षीय सौरभ कटियार को बीच धारा से खींचकर निकाला। गांव वाले उसे सीएचसी बिल्हौर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि विनय कुमार पटेल की 15 साल की बेटी अनुष्का, 13 साल की अंशिका पटेल, 20 साल के अभय कटियार, 18 साल के तनु कटिहार और मनु की तलाश जारी है। सभी लोग बरांडा गांव में संदीप कटिहार की कपड़े की दुकान के उद्घाटन में आए हुए थे।

सीओ बिल्हौर रंजीत कुमार ने बताया कि सभी बच्चे बरंडा गांव के संदीप कटियार की कपड़े की नई दुकान के उद्घाटन में आए थे। सभी घरवालों के बिना बताए गंगा किनारे पिकनिक मनाने चले गए थे। चार गोताखोरों की टीम गंगा में उतारी गई है। अब तक एक युवक को निकाल लिया गया, लेकिन सीएचसी पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। 

स्थानीय पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई
एसपी कानपुर आउटर तेजस्वरूप सिंह ने सोमवार को थाना प्रभारियों को मंगलवार को होने वाले गंगा स्नान पर विशेष सुरक्षा और एहतियात बरतने के निर्देश दिए थे। इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने अरौल चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी समेत सभी एसआई को स्नान व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा तटों पर तैनात रहने के निर्देश दिए थे, लेकिन कोठी घाट पर हादसे के दौरान न कोई सुरक्षा व्यवस्था थी और न ही घाट पर पुलिस तैनात थी।

Leave a Reply

Next Post

शेष भारत ने 29वीं बार जीती ईरानी ट्रॉफी, टीम इंडिया में जगह बनाने वाले मुकेश कुमार चमके

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 अक्टूबर 2022। रेस्ट ऑफ इंडिया ने सौराष्ट्र को 8 विकेट से हराकर 29वीं बार ईरानी ट्रॉफी जीती है। शेष भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र की टीम अपनी पहली पारी में मुकेश कुमार […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार