अयोध्या केस की सुनवाई पूरी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तय की नई डेडलाइन

indiareporterlive
शेयर करे

नई दिल्ली, अयोध्या के राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद जमीन विवाद की सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले की दलीलें 17 अक्टूबर तक पूरी हो। बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी करने के लिए 18 अक्टूबर तक की तारीख दी थी। मामले की सुनवाई पूरी करने और दलीलें को सुनने के लिए अब शनिवार को भी सुनवाई नहीं होगी। आम तौर पर उच्चतम न्यायालय में शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है। अयोध्या विवाद की शुक्रवार (4 अक्टूबर) को हो रही 37वें दिन की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने स्पष्ट किया कि शनिवार को अपेक्षित सुनवाई नहीं होगी। अब इस मामले की सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी, क्योंकि दशहरा के उपलक्ष्य में शीर्ष अदालत में पूरे हफ्ते अवकाश है। मुस्लिम पक्षकार के वकील राजीव धवन ने कहा कि वह आज का पूरा दिन लेंगे। इसके बाद कल (शनिवार को) अगर शीर्ष अदालत बैठती है तो वह कल करीब एक घंटे और समय लेंगे। उसके बाद बाकी साथी दलील देंगे। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अदालत कल नहीं बैठेगी। अब इसके बाद 14 अक्टूबर को सुनवाई होगी। धवन ने कहा, “ठीक है कि हम 14 अक्टूबर को अपनी दलीलें पूरी कर लेंगे। हम उससे अधिक समय नहीं लेंगे।” धवन ने अपनी दलीलें शुरू की। संविधान पीठ में मुख्य न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नज़ीर शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

हरियाणा चुनाव: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

शेयर करे नई दिल्ली, आगामी हरियाणा विधानसभ चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा द्वारा जारी लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हैं। आगामी चुनावों में जे पी नड्डा, राजनाथ […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां