दो वर्ष से फरार ईनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त में, शराब पी मारपीट से तंग पत्नी ने खुद को लगा ली थी आग

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भिलाई नगर। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला दो साल से फरार ईनामी आरोपी कल पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। आरोपी पर तीन हजार रूपये का ईनाम था। फरारी के दौरान वह छिप कर दो वर्षों से कुम्हारी स्थित एक शराब कम्पनी में काम भी कर रहा था। उसके खिलाफ थाना छावनी में 306 का अपराध पंजीबद्ध था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 जून 2018 को रेशम चौधरी उर्फ रश्मि चौधरी (24 वर्ष) निवासी आदर्श नगर केम्प 1 का विवाह 2012 में सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था। उसका पति हरिशंकर चौधरी शराब पीने का आदी था तथा शराब पीकर अक्सर पत्नी से मारपीट करता था जिससे रेशम परेशान रहती थीं। 26 जून 2018 को कार्यकर्ता अत्यधिक शराब पीेकर आया और पत्नी से मारपीट करने लगा, जिससे क्षुब्ध होकर दोपहर 2 बजे रश्मि चौधरी ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली और निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 30 जून को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से हरिशंकर चौधरी फरार हो गया था। 29 नवंबर 2018 को तात्कालीन पुलिस अधीक्षक ने आरोपी के गिरफ्तारी पर तीन हजार का ईनाम रखा। दो वर्षांं से फरार आरोपी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देश पर पतासाजी शुरू की गई। जानकारी मिली कि आरोपी केडिया डिस्टीलरी कुम्हारी में काम कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करके कल आरोपी को धरदबोचा।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना के प्रभाव के बीच क्या इस भीड़ से कोई खतरा नहीं, जो शराब दुकानें बंद नहीं ?

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर। कोरोना वायरस के मद्देनज़र सरकार तमाम तरह से एहतियातन कदम उठा रही है. उन स्थानों को बंद कर दिया गया है जहाँ पर लोगों की भीड़ जुटती है. लेकिन सरकार अभी तक शराब दुकान बंद नहीं करा पाई है. जबकि प्रदेश भर से शराब दुकानें बंद […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक