स्वास्थ्य विभाग ने 7 जून को इंडिगो के 6जी-2757 और 10 जून को विस्तारा के यूके-797 विमान से दिल्ली से रायपुर लौटे यात्रियों से क्वारेंटाइन में रहने की अपील की

indiareporterlive
शेयर करे

दोनों विमानों में यात्रा करने वाले एक-एक यात्री पाए गए हैं कोरोना वायरस संक्रमित

सभी यात्रियों से हेल्पलाइन नंबर 104 पर फोन कर अपने बारे में जानकारियां दर्ज कराने कहा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर. 23 जून 2020 स्वास्थ्य विभाग ने 7 जून को इंडिगो की विमान संख्या 6जी-2757 (6G-2757) और 10 जून को विस्तारा के यूके-797 (UK-797) विमान से दिल्ली से रायपुर आए यात्रियों से क्वारेंटाइन में रहने की अपील की है। इन दोनों विमानों में यात्रा करने वाले एक-एक यात्री कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। विभाग ने रायपुर के अलावा किसी अन्य एयरपोर्ट पर उतरकर ट्रेन, बस या अन्य साधनों से छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों से भी क्वारेंटाइन में रहने की अपील की है।

स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों से खुद के एवं जन स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टि से अन्तर्राज्यीय यात्रा से आए यात्रियों से पेड-क्वारेंटाइन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए 14 दिनों तक क्वारेंटाइन में रहने कहा है। साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा की दृष्टि से पेड-क्वारेंटाइन के बाद 14 दिनों तक होम-क्वारेंटाइन में जरूर रहें। होम-क्वारेंटाइन के दौरान ऐसे व्यक्ति अपने घर के एक ही कमरे तक सीमित रहें। क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्ति को घर का एक ही सदस्य मास्क लगाकर पूरी सावधानी बरतते हुए जरूरी समान प्रदान करें।

विभाग ने क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्ति को अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचने कहा है। क्वारेंटाइन के दौरान यदि बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दें, तो ऐहतियात के तौर पर अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क कर अपनी प्रारंभिक जांच करवाएं एवं अपने संबंध में पूरी जानकारी दें। किसी भी प्रकार की समस्या और शंका के समाधान के लिए अपने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी या टोल-फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर सूचित करें।
 

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल ने अमित शाह से कोविड सेंटर के लिए भारतीय सेना के डॉक्टर और नर्स मांगे

शेयर करेकोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उसी के तहत मंगलवार को केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर 10 हजार बेड की क्षमता वाले कोविड केंद्र के डॉक्टर और नर्स उपलब्ध […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक