अमेरिका-ईरान युद्ध का असर इंदौर तक, 80 हजार ट्रकों के थमे पहिए; आयात-निर्यात कारोबार प्रभावित

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 07 मई 2026। वैश्विक राजनीति में अमरीका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अब इंदौर के व्यापारिक गलियारों में दिखने लगा है। खाड़ी देशों में जारी अस्थिरता के कारण आयात-निर्यात का संतुलन बिगड़ गया है, जिसके परिणामस्वरूप इंदौर का ट्रांसपोर्ट सेक्टर गंभीर मंदी की चपेट में है। शहर के करीब 40 प्रतिशत भारी वाहनों के पहिए थम जाने से न केवल करोड़ों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर भी संकट मंडराने लगा है। 

आयात-निर्यात ठप, पोर्ट पर माल की आवाजाही रुकी 

मध्य प्रदेश का औद्योगिक हब माना जाने वाला इंदौर, पीथमपुर, देवास, मंडीदीप और सांवेर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए परिवहन की लाइफलाइन है। यहां से तैयार माल मुंबई, गुजरात और चेन्नई के बंदरगाहों (पोट्स) के जरिए मिडिल ईस्ट भेजा जाता है, जहां से वर्तमान में युद्ध जैसी स्थिति के कारण मांग और आपूर्ति दोनों बाधित हैं। इंडस्ट्रियल गुड्स और स्पेयर पार्ट्स, रेडीमेड गारमेंट्स (कपड़ा उद्योग), पेट्रोलियम और प्लास्टिक उत्पाद, पशु-आहार और अन्य कच्चा माल मुख्य रूप से प्रभावित सेक्टर हैं। 

2 लाख ट्रकों वाले इंदौर में छाई वीरानी 

मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट नेटवर्क इंदौर में ही स्थित है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शहर में लगभग 2 लाख छोटे-बड़े ट्रक, ट्राले और कंटेनरों का संचालन होता है। युद्ध के कारण उपजी मंदी की वजह से इनमें से करीब 80 हजार वाहन वर्तमान में सड़कों से दूर खड़े हैं। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर और राजमार्गों के किनारे ट्रकों की लंबी कतारें इस मंदी की गवाही दे रही हैं। 

अर्थव्यवस्था पर चौतरफा मार 

इस मंदी ने केवल बड़े ट्रांसपोर्टरों को ही नहीं, बल्कि इस क्षेत्र से जुड़े निचले स्तर के कामगारों को भी बुरी तरह प्रभावित किया है । जैसे हजारों ड्राइवर, क्लीनर और पल्लेदार बेरोजगार होने की कगार पर हैं। ट्रकों के न चलने से मैकेनिक, स्पेयर पार्ट्स की दुकानें और राजमार्गों पर स्थित होटलों/ढाबों का व्यवसाय भी धराशायी हो गया है। कई फैक्ट्रियां या तो कच्चा माल न मिलने से बंद हैं या फिर अपनी क्षमता से काफी कम पर काम कर रही हैं। 

Leave a Reply

Next Post

यमुना नदी में नाव पलटने से 5 बच्चों समेत 6 लोग लापता, ककड़ी-खरबूजे लेकर लौट रहे थे ग्रामीण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हमीरपुर 07 मई 2026। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां के कुरारा क्षेत्र में बुधवार शाम यमुना नदी में एक नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के वक्त नाव पर 9 लोग सवार थे जिनमें से 3 को […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज