Australian Open 2021: नाओमी ओसाका ने रचा इतिहास, दूसरी बार जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन, करियर का चौथा ग्रैंडस्लैम, ब्रैडी को हराया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नाओमी ओसाका ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब अपने नाम किया। 23 वर्षीय जापानी खिलाड़ी ने फाइनल में जेनिफर ब्रैडी को 6-4, 6-3 से रौंदा। यह उनके करियर का चौथा ग्रैंडस्लैम था। इससे पहले वह 2018 में भी ऑस्ट्रेलियाई ओपन अपने नाम कर चुकीं हैं। 23 साल की नाओमी ओसाका दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियनशिप जीतने वाली 12वीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

ग्रैंडस्लैम जीतते ही वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे से दूसरे नंबर पर पहुंचीं इस खिलाड़ी को रॉड लेवर एरेना में जबरदस्त समर्थन मिल रहा था। यह उनकी लगातार 21वीं जीत है। सेरेना विलियम्स जैसी अनुभवी खिलाड़ी को हराकार फाइनल में पहुंचने वालीं ओसाका मुकाबले की फेवरेट थीं। किसी भी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टफाइनल में पहुंचने के बाद ओसाका कभी नहीं हारी थी। 23 वर्षीय ओसाका ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे पता था कि तुम परेशानी खड़ी करोगी, मैं सबसे यही कह भी रही थी और ऐसा ही हुआ।’
 

इससे पहले 2018 में यूएस ओपन के फाइनल में सेरेना को हराने वाली ओसाका चौथी बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची थी। जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त ओसाका ने पिछले साल भी यूएस ओपन का खिताब जीता था जबकि 2019 में वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन बनी थी।

22वीं वरीय ब्रैडी ने चेक गणराज्य की 25वीं वरीय कारोलिना मुचोवा को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-4 से पराजित कर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में जगह बनाई थी ओसाका ने ही उन्हें पिछले साल यूएस ओपन के सेमीफाइनल में हराया था। मैच के बाद उन्होंने ओसाका की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि घर में बैठकर युवा लड़कियां प्रेरणा पा रहीं होंगी।’

Leave a Reply

Next Post

किसान पंचायत में गरजीं प्रियंका गांधी, बोलीं- हमारे प्रधानमंत्री भी अहंकारी राजा की तरह हो गए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुज़फ्फ़रनगर 20 फरवरी 2021।  केंद्र के कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ प्रदर्शन करने रहे किसानों के साथ कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार पर निशाना साधा. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ