जी7 देश चीन व उत्तर कोरिया पर कसेंगे लगाम, सख्त रुख अपनाने को लेकर करेंगे चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 अप्रैल 2023। दुनिया के सात अमीर देशों के समूह ‘जी7′ के नेता सोमवार को यहां होने वाली बैठक में ताइवान के खिलाफ चीन की बढ़ती आक्रामकता और उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों पर सख्त रुख अपनाने को लेकर वार्ता करेंगे। इसके अलावा सोमवार को बैठक के दूसरे दिन के एजेंडे में यूक्रेन में जारी युद्ध भी शामिल है। राजनयिक दूसरे दिन की वार्ता के लिए जापान के करूईजावा में इकट्ठा हुए हैं। इस वार्ता का मकसद जी-7 नेताओं की अगले महीने हिरोशिमा में होने वाली बैठक का आधार तैयार करना है। यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है, जब यूक्रेन पर रूस के आक्रमण पर प्रतिक्रिया दी जा रही है और चीन से निपटने की कोशिशें की जा रही हैं।

इन दोनों मुद्दों को लेकर जी-7 के देशों का मानना है कि यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए संभावित चुनौती है। इन देशों में जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, इटली और यूरोपीय संघ शामिल है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ यात्रा पर आए एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन का लक्ष्य इस वार्ता के जरिए यूक्रेन के वास्ते अधिक समर्थन जुटाना है। जापान इस साल हो रही जी-7 की वार्ता की अध्यक्षता कर रहा है।

रविवार रात को एक निजी भोज में जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने कई वैश्विक मुद्दों पर चीन के साथ बातचीत जारी रखने की पैरवी की, क्योंकि कई क्षेत्रों में चीन की भागीदारी जरूरी है। बंद कमरे में हुए रात्रि भोज के संक्षिप्त विवरण के मुताबिक, हयाशी ने मंत्रियों से कहा कि चीन के साथ रचनात्मक और स्थिर रिश्ते रखने चाहिए लेकिन उसे “ हमारी चिंताओं से साफ तौर पर अवगत कराया जाना चाहिए” और चीन से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एक जिम्मेदार सदस्य के तौर पर व्यवहार करने को कहा जाना चाहिए।  

Leave a Reply

Next Post

उत्तर कोरिया के उकसावे के बाद, दक्षिण कोरिया-जापान और अमेरिका ने किया युद्धाभ्यास, बढ़ा तनाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 17 अप्रैल 2023। हाल के समय में उत्तर कोरिया ने उकसावे के तहत कई मिसाइल परीक्षण किए हैं, जिनमें परमाणु हथियार भी शामिल हैं। ऐसे में उत्तर कोरिया को जवाब देने के लिए अब दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में मिसाइल […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार