सुनील कुजूर की जगह आरपी मंडल हाेंगे राज्य के नए मुख्य सचिव

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर | वरिष्ठ आईएएस अफसर आरपी मंडल राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। वे सुनील कुजूर का स्थान लेंगे, जिन्हें केंद्र  सरकार ने एक्सटेंशन देने से इनकार कर दिया है। मंडल का कार्यकाल 11 महीने का होगा। वे 1987 बैच के अाईएएस हैं। वर्तमान मुख्य सचिव सुनील कुजूर इस महीने रिटायर हो जाएंगे। भूपेश सरकार इस कोशिश में लगी हुई थी कि कुजूर को किसी भी हालत में एक्सटेंशन मिल जाए।

रायपुर | वरिष्ठ आईएएस अफसर आरपी मंडल राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। वे सुनील कुजूर का स्थान लेंगे, जिन्हें केंद्र  सरकार ने एक्सटेंशन देने से इनकार कर दिया है। मंडल का कार्यकाल 11 महीने का होगा। वे 1987 बैच के अाईएएस हैं। वर्तमान मुख्य सचिव सुनील कुजूर इस महीने रिटायर हो जाएंगे। भूपेश सरकार इस कोशिश में लगी हुई थी कि कुजूर को किसी भी हालत में एक्सटेंशन मिल जाए।

कई प्रयासों के बाद भी राज्य सरकार को इस बारे में सफलता नहीं मिली। मुख्य सचिव के लिए वर्तमान में मंडल के अलावा सीके खेतान और अमिताभ जैन के नामों की भी चर्चा है। लेकिन मंडल के नाम पर मुहर लगने की संभावना इसलिए अधिक है, क्योंकि वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विश्वासपात्र अफसरों में माने जाते हैं।  


इसके अलावा मंडल को परफारमेंस देने वाले अफसरों की श्रेणी में शुमार किया जाता है। वैसे कहा जा रहा था कि सीके खेतान और मंडल के बीच इस पद के लिए जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा है। लेकिन सरकार का इशारा मंडल की तरफ जा रहा है। मंडल के पक्ष में एक बात और जा रहा है वह स्थानीय होने की बात है।

Leave a Reply

Next Post

हाथियों ने खेत में बने मकान को तोड़ा, 19 किसानों की 50 एकड़ फसल बर्बाद

शेयर करेमहासमुंद : जंगली हाथियों ने बुधवार-गुरुवार रात को कुकराडीह, जोबा व अछोला में जमकर उत्पात मचाया। वहीं एक दिन पहले हाथियों ने बेलटुकरी में भी एक मकान को तोड़ दिया है। यह मकान खेत में बना हुआ है। हाथियों ने करीब 50 एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया है। हाथियों […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए