मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को नारायणपुर और बीजापुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल : 11 जनवरी की दोपहर रायपुर लौटेंगे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 रायपुर 09 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को नारायणपुर और बीजापुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 10 जनवरी को नारायणपुर में पूर्वान्ह 11.30 बजे फूलझाडू प्रोसेसिंग केन्द्र का अवलोकन करेंगे तथा 11.45 बजे मलखम्ब प्रदर्शन एवं मलखम्ब अकादमी के खिलाडि़यों से मुलाकात के बाद दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे बीजापुर जिले के पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे। 

मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे बीजापुर के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण तथा स्कूल परिसर का भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1.10 मिनी स्टेडियम बीजापुर में आम सभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और हितग्राहियों को सामग्री वितरण करने के साथ ही ‘‘मनवा‘‘ बीजापुर लोगो का विमोचन भी करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.35 बजे महादेव तालाब बीजापुर का अवलोकन करेंगे और 4 बजे नगर पालिका बीजापुर गौठान पहुंचकर वहां विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेंगे। शाम 4.35 बजे मुख्यमंत्री लोहा डोंगरी पार्क का अवलोकन करेंगे। इसके बाद शाम 5.30 से 6.30 बजे के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सर्किट हाउस बीजापुर में विभिन्न संगठन प्रमुख, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधिगण, युवा प्रतिनिधिमण्डल और अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। तत्पश्चात वे सर्किट हाउस बीजापुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले दिन 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड बीजापुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.20 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Next Post

जब गांव की महिलाओं ने कहा आपको सब्जी खिलाएंगे....मंत्री जी मुस्कुराए और मान ली बात

शेयर करेसीईओ और सरपंच को फोन लगाकर पूरी की महिलाओं की मांग इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 9 जनवरी 2021। मंत्री जी हम लोग गोठान में काम करते हैं। बाड़ी से सब्जी भी उगाते हैं। बाड़ी के लिए पानी की व्यवस्था करा दीजिए। मनरेगा में कनवर्जेंस करा दीजिए। हम लोग आपकों […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां