महाकाल की शरण में भारतीय खिलाड़ी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उज्जैन, 12 अक्टूबर 2026। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर में हुए मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर तिलक वर्मा और कुलदीप यादव सोमवार सुबह उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने अलौकिक प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

दो घंटे नंदी हॉल में की आराधना
सोमवार तड़के करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे दोनों खिलाड़ियों ने नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान महाकाल का नमन किया और महाकाल का जाप किया। आरती के बाद देहरी से आशीर्वाद लेकर पुजारियों के माध्यम से जल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना भी की।

बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे इन स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी मंदिर परिसर में मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। दोनों को अपने बीच पाकर प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा गया और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मंदिर समिति की ओर से खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया गया, वहीं पंडे-पुजारियों ने भी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। भस्म आरती के दर्शन के बाद खिलाड़ियों ने इसे अपने लिए एक अत्यंत अलौकिक और ऊर्जावान अनुभव बताया।

खेल जगत की हस्तियों का तांता
गौरतलब है कि महाकाल की शरण में पहुंचने वाली खेल हस्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए थे और भस्म आरती में शामिल हुए थे। वहीं सोमवार को कुलदीप यादव और तिलक वर्मा के साथ प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी विवेक प्रसाद ने भी महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

Leave a Reply

Next Post

नेपाल में फिर कुदरत का कहर: बाढ़ के साथ बहते दिखे घर और पुल

शेयर करेबचाव दल ने 95 लोगों को बचाया, पांच अभी भी लापता इंडिया रिपोर्टर लाइव काठमांडू, 12 अक्टूबर 2026।  नेपाल में भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। गोरखा जिले में बाढ़ का पानी घरों और पुलों को बहा ले गया, जबकि पांच […]

You May Like

शादी का झांसा देकर 5 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़....|....स्कूल में प्रिंसिपल ने चोर गिरोह बनाया....|....बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने के बाद एक्शन में खाद्य सुरक्षा टीम....|....डिप्टी सीएम आवास के सामने एएनएम का उग्र प्रदर्शन....|....नेपाल में फिर कुदरत का कहर: बाढ़ के साथ बहते दिखे घर और पुल....|....महाकाल की शरण में भारतीय खिलाड़ी....|....घर में घुस कर हत्या कर दी जा रही, पुलिस और सरकार मूकदर्शक - कांग्रेस....|....पहले बिजली बेचता था छत्तीसगढ़, भाजपा राज में खरीदना पड़ रहा - कांग्रेस....|....राम वन गमन पथ के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को तबाह कर रही है भाजपा सरकार - कांग्रेस....|....गंभीर मरीजों और उनके परिवारों का सहारा बना ‘सुकून निलया’