मध्यप्रदेश सरकार संकट: फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस-बीजेपी नेताओं की जुबानी जंग तेज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 
नई दिल्ली । मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है, इससे पहले राजनेताओं में जुबानी जंग तेज हो चुकी है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर कांग्रेसी नेताओं को सम्मोहित और प्रताड़ित करने का आरोप लग रहा है, वहीं बीजेपी नेताओं का कहना है कि कमलनाथ फ्लोर टेस्ट से पीछे क्यों हट रहे हैं।

कांग्रेसी विधायकों को सम्मोहित किया: पीसी शर्मा

मध्य प्रदेश के मंत्री पीसी शर्मा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कांग्रेस के बागी विधायक जो बेंगलुरु में हैं, उनको सम्मोहित और प्रताड़ित किया जा रहा है। कुछ लोग उन्हें राज्य में आने नहीं दे रहे हैं, उनके परिवारों को परेशान किया जा रहा है। पीसी शर्मा ने आगे कहा कि बीजेपी ने विधायकों को बंधक बना रखा है। वह संविधान के मुताबिक बात नहीं कर रही है।

सीएम कमलनाथ की मांग, हाथ उठाकर हो वोटिंग

मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने सीएम कमलनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान वोटिंग हाथ उठाकर होनी चाहिए। सीएम कमलनाथ को लिखे पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि बीजेपी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बताया है कि विधानसभा में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम उपलब्ध नहीं है।

बीजेपी की मांग, जल्द हो फ्लोर टेस्ट

मध्य प्रदेश में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के मुद्दे को उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया लेकिन कांग्रेस ने कार्यसूची में इसका जिक्र नहीं किया। हम यह मामला उठाएंगे कि स्पीकर को राज्यपाल की बात माननी चाहिए। वहीं मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने फ्लोर टेस्ट पर भरोसा जताते हुए कहा कि राज्यपाल ने यह आदेश दिया है। मुझे विश्वास है कि वे राज्यपाल की बात मानेंगे।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी ने पूछा- पीएम बताएं 50 टॉप डिफॉल्टर कौन हैं? लोकसभा में हंगामा

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । विपक्ष के पिछले हफ्ते हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। वहीं राहुल गांधी ने सदन में लोन का मुद्दा उठाया। जिसपर बहस चल रही है। लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बैड लोन का मुद्दा उठाया। जिसे लेकर […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल