कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), 21 अक्टूबर 2026। धुराला गांव में खेत में बिजली के खंभे लगाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक किसान ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। किसान का आरोप है कि उसके आधा एकड़ खेत में पहले से ही बिजली के चार खंभे लगे हुए हैं और अब बिजली विभाग तीन और खंभे लगाने की तैयारी कर रहा है। किसान का कहना है कि इससे खेत में फसल उगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचेगी।

किसान के अनुसार, वह बिजली विभाग की इस कार्रवाई का लगातार विरोध कर रहा था और इस मामले को लेकर अदालत में केस भी दायर कर रखा है। आरोप है कि इसके बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी पुलिस के साथ खेत में खंभे लगाने पहुंचे।

विरोध के बीच उठाया आत्मघाती कदम
किसान ने खेत में खंभे लगाने का विरोध किया, लेकिन जब उसकी बात नहीं सुनी गई तो उसने खुद को आग लगा ली। घटना के बाद मौके पर स्थिति गंभीर हो गई। किसान ने बिजली विभाग पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, मामले में बिजली विभाग और पुलिस प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है । 

Leave a Reply

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान