बायसन व अन्य वन प्राणियों के आगे सेल्फी अथवा वीडियो बनाने के चक्कर में जान जोखिम में नहीं डालने की अपील

indiareporterlive
शेयर करे

रहवासी क्षेत्र में वन्य प्राणी आने पर वन विभाग को करें तत्काल सूचित: सुरक्षा के दृष्टिकोण से कंट्रोल रूम स्थापित

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 06 अगस्त 2020। वन विभाग द्वारा आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वन्य प्राणी जैसे, तेंदुआ, जंगली सूअर, लकड़बग्घा, बायसन, बाघ, सोन कुत्ता, जहरीले सांप या अन्य प्रकार के सांप, सियार, चीतल, बायसन, वन भैंसा, सांभर, बार्किंग डियर, नीलगाय, आदि, की मानव आवासीय क्षेत्र में आ जाने की सूचना मिलती है, तो तत्काल उपलब्ध कराएं, ताकि जान-माल और वन्य प्राणी की सुरक्षा की जा सके तथा वन्य प्राणी को रेस्क्यू कर सफलतापूर्वक जंगलों में वापस छोड़ा जा सके। विभाग द्वारा बायसन या अन्य वन्य प्राणियों के आगे सेल्फी अथवा वीडियो बनाने के चक्कर में जान जोखिम में नहीं डालने की भी अपील की गई है। इसके साथ ही जिला स्तर पर वन मंडल द्वारा मनुष्य एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा की दृष्टि से कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जागरूक नागरिक वन विभाग को सूचित कर मानव-वन्य प्राणी द्वंद से बचाव के लिए सहयोग कर जान-माल की हानि होने से बचाने में सहभागी बन सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि वन क्षेत्रों में मानवीय बसाहट, अतिक्रमण, अवैध कटाई, अवैध उत्खनन, वन्य प्राणियों का अवैध शिकार तथा मानव विकास के लिए जंगलों का गैर वानिकी कार्य में व्यावर्तन के चलते वन्य प्राणियों के लिए प्राकृतिक आवास और प्राकृतिक संसाधन सीमित होते जा रहे हैं। इसके चलते वन्य प्राणी वनों से निकलकर मानवीय बसाहट वाले क्षेत्रों में आए दिन भटक कर आ जाते हैं, जिससे मानव-वन्य प्राणी द्वंद  की स्थिति निर्मित होती है। इस द्वंद में कभी मनुष्य की जान चली जाती है, तो कभी वन्य प्राणी की जान चली जाती है। कभी फसल की हानि होती है, तो कभी संपत्ति का नुकसान होती है। ऐसे में प्राकृतिक संतुलन के साथ-साथ बहुत से सुनियोजित विकास कार्यों की और सावधानियों की आवश्यकता है, जिसमें मानव-वन्य प्राणी द्वंद को कम से कम किया जा सके।

कवर्धा जिले के डीएफओ ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी वन्य प्राणी जैसे, तेंदुआ, जंगली सूअर, लकड़बग्घा, बायसन, बाघ, सोन कुत्ता, जहरीले सांप या अन्य प्रकार के सांप, सियार, चीतल, बायसन, वन भैंसा, सांभर, बार्किंग डियर, नीलगाय, आदि, की मानव आवासीय क्षेत्र में आ जाने की सूचना हेतु कवर्धा वन मंडल के वन्य प्राणी रेस्क्यू सेल का कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

बायसन आ जाए तो क्या करें – गांव के आसपास गौर या बायसन दिखने अथवा हमला करने की स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचित करें। गौर द्वारा हमला किए जाने पर घायल व्यक्ति को तुरंत निकटतम चिकित्सालय में लेकर जाएं। गौर शर्मिला जानवर होता है। यह दूर से देखकर हमला नहीं करता। बायसन के दिखने पर इससे दूरी बनाए रखें। गौर के समूह के नजदीक ना जाएं एवं इसके आसपास भीड़ ना लगाएं। मादा गौर अपने बच्चों के साथ हो तो अधिक आक्रमक होती है। अतः ऐसी स्थिति में सतर्क रहें। गौर भोजन तथा पानी की तलाश में जंगल से भटक कर रहवासी क्षेत्र में आते हैं। अतः तालाब आदि के किनारे देखे जाने पर इन्हें अनावश्यक परेशान ना करें। वह स्वयं ही पानी पीकर जंगलों में वापस लौट जाते हैं। गौर के दिखाई देने पर उसे कुछ भी खिलाने का प्रयास ना करें। गौर के झुंड अथवा अकेले रहने पर उसे घेर कर मारने अथवा पकड़ने का प्रयास ना करें। गौर के आगे सेल्फी लेने या वीडियो बनाने के चक्कर में जान जोखिम में ना डालें। 
 

Leave a Reply

Next Post

नई शिक्षा नीति पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में नई नीति को लेकर पैदा रहे उलझनों पर स्थिति स्पष्ट की कहा- किसानों-मजदूरों का सम्मान करना सीखे

शेयर करेनई शिक्षा नीति को किसी वर्ग से यह सवाल नहीं उठा कि कहीं भेदभाव हुआ है मोदी ने 10+2 की जगह नए सिस्टम से लेकर नई शिक्षा नीति के औचित्य पर विस्तार से बात की उन्होंने अपने संबोधन में नई नीति को लेकर पैदा रहे उलझनों पर स्थिति स्पष्ट […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर